यूपी में रविवार को 2 घंटे के अंदर दो बदमाश एनकाउंटर में ढेर हो गए। पहला एनकाउंटर सुबह 3 बजे बुलंदशहर में और दूसरा एनकाउंटर सहारनपुर में 5 बजे हुआ। सहारनपुर में STF ने हिस्ट्रीशीटर सिराज को मार गिराया। सिराज ने करीब ढाई साल पहले सुल्तानपुर में सरेराह वकील आजाद अहमद की गोली मारकर हत्या की थी। उसके एनकाउंटर पर वकील के परिवार ने खुशी मनाई और मिठाई बांटी। VIDEO में देखिए दोनों एनकाउंटर की पूरी कहानी…