मिस इंडिया इंटरनेशनल 2025 रूश सिंधु सोमवार को लखनऊ पहुंचीं। उन्होंने हजरतगंज स्थित लैक्मे एकेडमी का दौरा किया, जहां उन्होंने मेकअप के क्षेत्र में शिक्षा ले रहे छात्रों से बात-चीत किया। इस दौरान रूश सिंधु ने छात्रों के साथ मेकअप जगत में योगदान देने के तरीकों और हुनर की बारीकीयों के बारे में बताया । एकेडमी पहुंचने पर संचालक हसीब हैदर और सदफ हैदर ने उनका स्वागत किया। मॉडलिंग करियर के सफर के बारे में साझा किया लैक्मे एकेडमी में बातचीत के दौरान रूश सिंधु ने अपने फैशन और मॉडलिंग करियर के सफर को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने 13 साल की उम्र में ही मिस इंडिया बनने का सपना देखा था। इससे पहले, जब वह चार वर्ष की थीं, तब पहली बार स्कूल के मंच पर अपना हुनर प्रदर्शित किया था। लखनऊ में अपने पहले दौरे पर रूश ने कहा कि वह लखनवी व्यंजनों का जायका जरूर चखेंगी। उन्होंने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और भाई को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका सहयोग किया। रूश सिंधु ने यह भी बताया कि कड़ी मेहनत और तपस्या के बाद ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं।