जिस बारातघर में हुई बरेली दंगे की साजिश:दूसरे दिन भी तौकीर के करीबी वाजिद बेग के बारातघर पर बुलडोजर एक्शन जारी

बरेली बवाल के आरोपी वाजिद बेग के मैरिज हॉल पर दूसरे दिन भी बुलडोजर की कार्रवाई जारी है। करीब 1000 वर्ग गज में बना आलीशान बारातघर, जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मंगलवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की थी। पोकलैंड मशीन और तीन बुलडोजर से हो रहा ध्वस्तीकरण बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी में स्थित समाजवादी पार्टी के नेता और तौकीर के करीबी वाजिद बेग के बारातघर के ध्वस्तीकरण के लिए एक पोकलैंड मशीन के साथ तीन बुलडोजर लगाए गए हैं। बीडीए के मुताबिक बिना मानचित्र स्वीकृति के इस बारातघर का निर्माण किया गया था, जिसके बाद इसे 8 अक्टूबर को सील कर दिया गया था। इसके बाद 23 दिसंबर को बारातघर के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। बीडीए वीसी बोले अवैध तरीके से बनाया गया मैरिज हॉल बीडीए वीसी डॉ मणिकंदन ए ने बताया कि वाजिद बेग पुत्र हुसैन बेग के विरुद्ध प्राधिकरण द्वारा वाद संख्या बीडीए/जेड-2/एएनआई/2025/0001704 (जोन-02, सेक्टर-02) योजित किया गया था। वाद में वाजिद बेग को सुनवाई के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाने के बाद ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए गए। बुलडोजर से जुड़े पल-पल के अपडेट जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…