यूपी की बड़ी खबरें:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मोदी से की मुलाकात, कल लखनऊ आएंगे प्रधानमंत्री

यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बुधवार को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद देने के लिए आभार जताया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पीएम मोदी से पहली मुलाकात हुई। भाजपा सूत्रों का कहना है कि पंकज चौधरी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए खुद मोदी की पसंद हैं। उन्हें पीएम मोदी का करीबी और भरोसेमंद माना जाता है। एक ही लोकसभा क्षेत्र से लगातार सात बार सांसद रहने के बावजूद पंकज चौधरी किसी भी विवाद और गुटबाजी से दूर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुरुवार को लखनऊ आ रहे हैं। महोबा में 10 हजार रिश्वत लेते राजस्व अमीन गिरफ्तार:पुजारी से मांगा था 15 हजार रुपए, रिवॉल्वर लगाकर थार से चलने का शौकीन महोबा में एंटी करप्शन टीम ने एक राजस्व अमीन को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी को पूछताछ के लिए शहर कोतवाली ले जाया गया। यह कार्रवाई सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले में बालाजी मंदिर के पुजारी से रिश्वत मांगने के आरोप में की गई। आरोपी कृष्णकांत साहू थार कार और रिवॉल्वर का शौकीन है। पुजारी ने बताया कि 2019 में उनकी पत्नी सड़क हादसे में घायल हो गई थीं। जिसके लिए 7,20,000 का क्लेम स्वीकृत हुआ था। इसी क्लेम राशि को जारी करने के लिए ने 15 हजार की रिश्वत मांगी थी। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में पति ने पत्नी के प्रेमी का गला काटा, बेटे के साथ मिलकर कुएं में लाश फेंकी प्रयागराज में पति ने चाकू से गला रेत कर अपनी पत्नी के शादीशुदा बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को अपने बेटे के साथ मिलकर घसीटते हुए 500 मीटर दूर कुएं तक ले गया। शव को कुएं में फेंककर दोनों वहां से चले गए। हत्या के तीन बाद मंगलवार को युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरी साजिश उजागर हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता और बेटे को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है। पूछताछ में आरोपी बताया कि युवक सुशील कुमार का उसकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा था। कई बार समझाने के बाद भी वह मान नहीं रहा था। एक दिन मैंने उसे अपने घर में अपनी पत्नी के साथ पकड़ लिया। तभी मैंने सुशील कुमार को मारने का प्लान बना लिया था और सुनसान इलाके में देखकर उसका काम तमाम कर दिया। पूरा मामला खीरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ शहीद नगर का है। पढ़ें पूरी खबर…. प्रयागराज में 12वीं के छात्रों ने काफिला निकाला, 100 से ज्यादा VIP गाड़ियां शामिल, रील बनाई…स्टंट किए प्रयागराज में एक निजी स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्रों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र अपने स्कूल के फेयरवेल फंक्शन के दौरान 100 से अधिक लग्जरी गाड़ियों का काफिला निकालते नजर आ रहे हैं। काफिले में शामिल गाड़ियां तेज रफ्तार में शहर की सड़कों पर दौड़ती दिखीं। वायरल वीडियो में छात्र गाड़ियों के दरवाजों पर लटककर रील बनाते और सड़कों पर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। हाईस्पीड में चल रही गाड़ियों के कारण शहर के कई प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बन गई। पढ़ें पूरी खबर… 7 IAS के ट्रांसफर, प्रत्यूष पाण्डेय को समन्वय विभाग, राजेश कुमार सिंह को CDO देवरिया बनाया यूपी सरकार ने मंगलवार रात 7 IAS के ट्रांसफर कर दिए। इनमें सीडीओ देवरिया प्रत्यूष पाण्डेय को समन्वय विभाग का परियोजना समन्वयक बनाया गया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार सिंह को सीडीओ देवरिया बनाया गया है। वहीं, सीडीओ सुलतानपुर अंकुर कौशिक को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। ट्रांसफर लिस्ट देखें… 29-30 जनवरी को होने वाली TET की परीक्षा स्थगित, 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी प्रभावित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष और पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने मंगलवार को पहली बैठक ली। जिसमें उन्होंने 29 और 30 जनवरी को होने वाली UP TET (शिक्षा पात्रता परीक्षा) स्थगित करने का बड़ा फैसला लिया है। परीक्षा क्यों स्थगित की गई है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। नई तारीख जल्द घोषित करने की बात कही जा रही है। यह परीक्षा 2022 के बाद होने जा रही थी। प्रशांत कुमार के इस फैसले से 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- बिना TET पास शिक्षक योग्य नहीं
1 सितंबर, 2025 को सुप्रीम कोर्ट तमिलनाडु और महाराष्ट्र में टीचिंग के लिए TET की अनिवार्यता से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था। मामले को जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह सुन रहे थे। इसके बाद उन्होंने फैसला दिया- जिन टीचर्स की नौकरी को 5 साल से ज्यादा बचे हैं, उन्हें टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट क्वॉलिफाई करना जरूरी होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो उन्हें इस्तीफा देना होगा या फिर कंपल्सरी रिटायरमेंट लेना होगा। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद पूरे देश में करीब 10 लाख टीचर प्रभावित हुए। अकेले यूपी में 2 लाख शिक्षकों पर असर पड़ा। कोर्ट ने अपने इस निर्देश में कहा कि माइनॉरिटी इंस्टीट्यूशंस पर यह फैसला लागू होगा या नहीं, इसका फैसला बड़ी बेंच करेगी। पढ़ें पूरी खबर… बिजनौर में लेखपाल 5 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, रजिस्ट्री में नाम सही करने के लिए मांगे थे बिजनौर में मुरादाबाद एंटी करप्शन टीम ने एक लेखपाल को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सदर तहसील में तैनात लेखपाल रविंद्र कुमार ने धर्मेंद्र से एक रजिस्ट्री में नाम संशोधन के लिए रुपए मांगे थे। 5 हजार पर बात बनी। युवक ने एंटी करप्शन टीम को इसकी जानकारी दे दी। जैसे ही युवक रुपए देने तहसील पहुंचा। मौके पर मौजूद टीम ने लेखपाल को रुपए लेते गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…
पंचायत चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी यूपी का दौरा करेंगे, मथुरा से होगी शुरूआत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 27 दिसंबर से उत्तर प्रदेश का दौरा शुरू करेंगे। पंचायत चुनाव से पहले वह एक बार पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पंकज चौधरी अपने इस दौरे की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से करेंगे। 27 दिसंबर को वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा से बतौर प्रदेश अध्यक्ष अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। इसी दिन उनका आगरा दौरा भी प्रस्तावित है। इसके बाद 28 दिसंबर को वह मेरठ पहुंचेंगे। दौरे के दौरान पंकज चौधरी बीजेपी के जिला पदाधिकारियों, स्थानीय विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें करेंगे और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दौड़ती रही अमेठी इंटरसिटी, चलते रहे लात-घूंसे, ट्रेन पर चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद अमेठी रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह बनारस-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (14219) में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद ट्रेन में चढ़ने को लेकर शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में अमेठी जीआरपी फरीद खान ने बताया कि जब तक घटना की सूचना मिली, तब तक ट्रेन प्लेटफॉर्म छोड़कर आगे बढ़ चुकी थी। इस कारण मौके पर तत्काल कार्रवाई संभव नहीं हो सकी। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर पढ़िए प्रधान प्रतिनिधि ने मजदूरों को लात-घूंसों से पीटा, सीतापुर के महोली में मृत गोवंश दफनाने के विवाद पर प्रधान प्रतिनिधि बोले- गलती पर फटकारा था सीतापुर के महोली तहसील क्षेत्र के पाताबोझ गांव की गोशाला में मृत गोवंशों को नियम विरुद्ध तरीके से दफनाने का मामला सामने आया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधान प्रतिनिधि में मजदूरों हाथ उठाते और लात चलाते दिख रहे हैं। हालांकि पूछे जाने पर प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि उन्होंने लापरवाही पर मजदूरों को फटकारा था किसान नेता और गौरक्षा संगठन से जुड़े लोगों ने एसडीएम से शिकायत की है, जिसके बाद एसडीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पूरी खबर पढ़िए गोंडा में ज्वेलर्स की दुकान से 5 लाख की चांदी, 2.5 लाख का सोना और 40 हजार रुपए चोरी, CCTV में संदिग्ध कैद गोंडा में चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण के अलावा कैश चोरी कर लिया। जब बुधवार की सुबह में दुकान खोला तो, ज्वेलर्स स्वामी हक्का-बक्का रह गए। शोकेस से सोने चांदी के आभूषण गायब थे। सामान पूरा तहस नहस पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। दुकान के बगल में स्थित लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। फुटेज में चार संदिग्ध लोग दिखाई दे रहे हैं। मामले की सूचना नगर कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है। पूरी खबर पढ़िए