VVIP मूवमेंट से लखनऊ की सड़कें चोक:एम्बुलेंस फंसी; 4 किमी तक वाहनों की कतार लगी, अखिलेश बोले- जाम का संज्ञान लें

लखनऊ में गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करने लखनऊ पहुंचेंगे। जिसको लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। पीएम किस रास्ते से आएंगे उसे लेकर रिहर्सल की जा रही है। बुधवार को हुए रिहर्सल में लखनऊ की सड़कें बुरी तरह चोक हो गईं। 15 मिनट का सफर लोगों ने 2 घंटे में तय किया। बुधवार को शाम करीब 4 कुड़िया घाट से कैसरबाग चौराहे तक गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिली। इस दौरान दो बार वीआईपी मूमेंट हुआ जो गुरुवार को होने वाले कार्यक्रम का रिहर्सल था। जिसके चलते गाड़ियों को रोक दिया गया। 3 तस्वीरें देखिए… जाम के हालत को लेकर सपा प्रमुख यादव ने तंज कसा- उन्होंने फेसबुक पर लिखा- छुट्टी मना रहे शासन-प्रशासन के सूचनार्थ : लखनऊ में जाम की वजह से यातायात ठप होने के समाचार का संज्ञान लिया जाए। जब बड़े लोग आ ही रहे हैं तो मुख्यमंत्री जी ‘सिरप’ कांड की प्रगति से उन्हें अवगत भी करा दें और उस भोज से भी जो उनके ख़िलाफ हो रहे हैं। सीएम का काफिला भी फंसा कुड़िया घाट से लालपुर की तरफ बढ़ने के दौरान जाम के चलते एंबुलेंस फंस गई। करीब 45 मिनट तक जाम में फंसी रही। इसके बाद मरीज ट्रॉमा सेंटर पहुंच सका। बताया जा रहा है कि सीएम योगी का काफिला भी जाम में फंस गया। कई रास्तों पर बैरिकेडिंग कई रास्तों को बलिया लगाकर बंद कर दिया गया है। जिसके चलते लोग शॉर्टकट अपनाने के लिए उलटी दिशा में चलते दिखाई दिए। इसके अलावा पुल निर्माण और सौंदरीकरण को लेकर काम चल रहा है। जिसके चलते कई जगहों पर बैरिकेडिंग भी की गई है।