लखनऊ में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। चर्चों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मंगलवार रात को कई गिरजाघरों में मिडनाइट मास का आयोजन हुआ। चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। पादरियों ने शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। चर्चों के बाहर आकर्षक झांकियां और क्रिसमस ट्री लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। क्रिसमस को लेकर बाजारों में भी जबरदस्त चहल-पहल रही। सांता क्लॉज की ड्रेस, क्रिसमस ट्री, सजावटी लाइटें और केक की जमकर खरीदारी हुई। स्कूलों और कॉलोनियों में बच्चों के लिए सांता क्लॉज कार्यक्रम, गीत-संगीत और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चे सांता की ड्रेस में नजर आए और एक-दूसरे को गिफ्ट देकर खुशियां बांटी। सेंट जोसेफ कैथेड्रल के डॉ. डोनाल्ड डिसूजा ने बताया- कई सप्ताह पहले से क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई थीं। शहर के मुख्य चर्च हजरतगंज स्थित सेंट जोसेफ कैथेड्रल में रात 10:30 बजे प्रार्थना के बाद क्रिसमस कैरोल गायन हुआ। इसके बाद पवित्र मिस्सा हुआ। इसकी अगुआई बिशप जेराल्ड जॉन मथियस और अन्य पुरोहित ने की। 3 तस्वीरें देखिए… अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…