मेरठ में 28 दिसंबर को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का आगमन होना है इसको लेकर मेरठ जिले और महानगर के सभी पदाधिकारी तैयारी में जुटे हैं। इसी के संबंध में शुक्रवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया के कैंप कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारी की एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के पार्षद से लेकर विधायक तक सभी मौजूद रहे और प्रदेश अध्यक्ष की स्वागत की तैयारी पर चर्चा की गई काशी टोल से शुरू होगा स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी दिल्ली से मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे से पहुंचेंगे इसको लेकर काशी टोल प्लाजा परतापुर से उनका स्वागत शुरू हो जाएगा हाईवे पर जगह-जगह पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे इसके बाद पंकज चौधरी बागपत रोड स्थित हर्मन सिटी में भाजपा के क्षेत्र कार्यालय पर पहुंचेंगे और भाजपा नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे । पश्चिम के जिलों से जोड़ेंगे पदाधिकारी
पंकज चौधरी मेरठ में मेरठ समेत अन्य जिलों के जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों से के साथ भी एक बैठक करेंगे इन्हीं की तैयारी को लेकर मेरठ में भाजपा झूठ हुए हैं इसके साथ-साथ भाजपा के पार्षद भी अपने-अपने स्तर से प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी में जुड़े हुए हैं। ये रहे मौजूद
महापौर के कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी कैंट विधायक अमित अग्रवाल अजय बेरला गोपाल शर्मा के साथ भाजपा पार्षद अजय चंद्रा उत्तम सैनी पवन चौधरी शक्ति सोनकर आदि भी मौजूद रहे