गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते शनिवार को कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी कर उपभोक्ताओं से पहले से तैयारी रखने की अपील की है। शाहपुर सब स्टेशन के अंतर्गत विष्णु मंदिर, गीता वाटिका, असुरन और अभयानंदन फीडर से जुड़े क्षेत्रों में असुरन से बिजली कार्यालय तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान पेड़ कटाई का कार्य किया जाएगा। इस कारण असुरन, गीता वाटिका रोड, विशाल शामियाना हाउस से लिटिल फ्लावर चौराहा तक और दिवाकर गली की पूरी कॉलोनी में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। कई अन्य सब स्टेशनों के फीडरों पर भी असर
इसी क्रम में रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते विद्युत उपकेंद्र राप्ती नगर के 11 KV रामजानकी नगर फीडर, विद्युत उपकेंद्र रुस्तमपुर के 11 KV राजीव नगर फीडर, विद्युत उपकेंद्र लोहिया इंक्लेव के 11 KV लालपुर टीकर फीडर और विद्युत उपकेंद्र तारामंडल के 11 KV इंदिरा नगर, दाउदपुर, नगर रोड और बिलंदपुर फीडर की बिजली आपूर्ति भी शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने जताया खेद विद्युत विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क किया जा सकता है।