पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बाद अब प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक राजा भैया को डेढ़ करोड़ का घोड़ा गिफ्ट में मिला है। घोड़ा महाराष्ट्र से AC एम्बुलेंस से प्रतापगढ़ लाया गया। कुंडा के भदरी किले में राजा भैया ने घोड़े का तिलक लगाकर स्वागत किया। उसे अपने हाथ से गुड़ खिलाया। घोड़ा मारवाड़ी नस्ल का है। इसका नाम विजयराज है। इसे बेंती राजभवन के अस्तबल में शामिल कर लिया गया है। बताया जाता है कि रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ को महाराष्ट्र के उनके एक मित्र ने ये घोड़ा तोहफे में दिया है। विजयराज अपनी मजबूत कद-काठी, चमकदार शरीर और राजसी चाल के लिए जाना जाता है। इसका पासपोर्ट भी बना है। 3 तस्वीरें देखिए विजयराज के पासपोर्ट में 3 पीढ़ियों का जिक्र
घोड़े विजयराज के पासपोर्ट में उसकी कद-काठी, रंग और पिछली तीन पीढ़ियों की वंशावली का विवरण दर्ज है। इसकी शुद्ध मारवाड़ी नस्ल को प्रमाणित करने के लिए डीएनए रिपोर्ट भी तैयार की गई है। ऐसे दस्तावेज केवल उच्च श्रेणी के घोड़ों के ही जारी किए जाते हैं। राजा भैया महंगी गाड़ियों, घोड़ों और हथियारों के शौकीन हैं। उनके अस्तबल में पहले से ही अरबी और मारवाड़ी नस्ल के कई घोड़े हैं। राजा भैया ने दो महीने पहले खरीदी थी ढाई करोड़ की कार
2 महीने पहले राजा भैया ने ढाई करोड़ की लग्जरी कार Lexus LM350h खरीदकर भी सुर्खियों में रहे। 4 सीटर गाड़ी की कीमत है, ₹2.15 करोड़ से शुरू होती है, जो 7-सीटर VIP वेरिएंट के लिए है। वहीं, 4-सीटर अल्ट्रा लग्जरी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹2.69 करोड़ है। 16 अक्टूबर को खरीदी गई यह गाड़ी 4-सीटर अल्ट्रा लग्जरी वेरिएंट है। वैसे भी राजा भैया की कुंडा की हवेली से लेकर लखनऊ के बंगले तक में करोड़ों की कीमत की गाड़ियां खड़ी हैं। इसके साथ ही उन्हें गाड़ी के नंबर में भी खासी दिलचस्पी है। उनके काफिले की गाड़ियों का नंबर 0001 ही रहता है। राजा भैया के पास पहले से रेंज रोवर आटोबायोग्राफी जैसी लग्जरी कार है। यह गाड़ी राजा भैया ने 2023 में खरीदी थी। इससे पहले साल 2020 में भी उन्होंने करीब 3 करोड़ रुपए की रेंज रोवर डिंफेडर (Range Rover Defender) खरीदी थी। वह उस वक्त पूरे यूपी की पहली डिफेंडर गाड़ी थी। राजा भैया के पास हैं 200 से ज्यादा हथियार
राजा भैया ने दशहरे पर कुंडा के अपने बेंती महल में अस्त्र-शस्त्रों की पूजा की। इस दौरान 200 से ज्यादा देसी-विदेशी हथियारों को टेबल पर सजाया गया था। इनमें पिस्टल, रिवॉल्वर, 12 बोर की बंदूक, राइफल और थर्टी कारबाइन शामिल थे। हर साल दशहरे पर राजा भैया अपने शस्त्रागार में रखें हथियारों की पूजा करते हैं। बृजभूषण को भी गिफ्ट में मिला था डेढ़ करोड़ का घोड़ा 15 दिसंबर को भाजपा नेता बृजभूषण सिंह को भी डेढ़ करोड़ का घोड़ा गिफ्ट में मिला था। गिफ्ट देने वाले उनके सांसद बेटे करण भूषण सिंह के दोस्त हैं। पंजाब से गोंडा में घोड़ा पहुंचते ही उसे देखने वालों की भीड़ लग गई था। बृजभूषण सिंह ने खुद घोड़े का वेलकम किया और उसे दुलारा था। जब उन्हें इसकी कीमत का पता चला तो ठहाका लगाते हुए कहा था- यार, हम तो पागल हो जाएंगे। —————– ये खबर भी पढ़ें ‘तेरे जैसों का गुलाम नहीं, सारी नेतागिरी निकाल दूंगा’, यूपी में दरोगा की दबंगई, रोजगार सेवक को पीटा यूपी के एटा में दरोगा ने चोरी के शक में रोजगार सेवक को पकड़कर पीट दिया। उसे गालियां दीं और 3 थप्पड़ जड़े और धक्का दे दिया। धमकाया-तेरे जैसों की गुलामी नहीं करता। घर जाने के लिए तैयार बैठा हूं। फोन मिला ले, नौकरी से निकलवा दे। तेरी नेतागिरी और बदमाशी निकाल दूंगा। पूरी खबर पढ़ें