सहारनपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित हमजा ट्रेडर्स में आज सुबह एक भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए करीब तीन फायर ट्रक तैनात किए गए हैं और दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दुकान में रखा सामान और माल काफी प्रभावित हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। खबर अपडेट की जा रही है…