कल कौशांबी आएंगी हर्षा रिछारिया:राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के शक्तिसृजन कार्यक्रम में लेंगी भाग

सनातनी प्रचारक हर्षा रिछारिया 28 दिसंबर को कौशांबी पहुंचेंगी। वह नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित लखन लाल रिजॉर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगी। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन, कौशांबी के तत्वावधान में किया जा रहा है। हर्षा रिछारिया ‘शक्तिसृजन एक यात्रा’ नामक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। राष्ट्रीय जन उद्योग संगठन के नगर अध्यक्ष नीरज केसरवानी ने बताया कि यह आयोजन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जगत जननी मां आदि शक्ति एवं देवाधिदेव महादेव की कृपा से शक्तिसृजन करना है।