अयोध्या में दो दिवसीय महापौर सम्मेलन राष्ट्रगान के साथ संपन्न हो गया। शनिवार को प्रदेश भर के सभी महापौर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने मां सरयू की आरती में भाग लिया और उसके बाद रामलला के दर्शन किए। रविवार सुबह 10:30 बजे दीप प्रज्वलन के साथ सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर प्रदेश भर से आए सभी महापौरों का स्मृति चिह्न, शाल और रामायण भेंट कर स्वागत किया गया। अयोध्या की महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने स्वागत भाषण देकर सम्मेलन की शुरुआत की। सम्मेलन में शहरी विकास और नगर निगमों में हो रहे नवाचार (इनोवेशन) पर चर्चा की जा रही है। महापौर अपने-अपने शहरों के विकास कार्यों और नई योजनाओं की जानकारी शेयर की। बनारस, मेरठ, गाजियाबाद और मथुरा के महापौर निजी कारणों से महा सम्मेलन में शामिल नहीं हो सके। इस दौरान वे सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। देखिए सम्मेलन की तस्वीरें… महापौर सम्मेलन से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….