अखिलेश यादव ने कफ सिरप मामले में जोड़ा गुजरात कनेक्शन:बोले, यही है भाजपा के कालेधन की समाप्ति के महा दावे व नोटबंदी का सच

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी मामले पर योगी सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश ने एक्स पर एक पोस्ट में वाराणसी पुलिस के विडियो बयान को पोस्ट करते हुए असली गुनाहगारों को बिना दबाव के पकड़ने की मांग की है। उन्होंने इसे भाजपा राज में भ्रष्टाचार और कालेधन के दावों की पोल खोलने वाला बताया। हवाला का गुजराती कनेक्शन? अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि वाराणसी में कफ़ सिरप मामले में दिखाने के दाँत नहीं, असली खानेवाले दाँत दिखाइए और असली गुनाहगारों को बिना किसी दबाव के पकड़िए। देश की प्रधान-नगरी का ये हाल है तो बाक़ी का क्या होगा सब समझ सकते हैं। वाराणसी में कफ़ सिरप में ये ऊपरी खुलासा हुआ कि जाँच के दायरे में घिरी 70 फर्मों में से 50 फ़र्ज़ी हैं, ⁠लाइसेंस इश्यू करनेवालों की भूमिका दोषपूर्ण है, ⁠टैक्स विभाग संलिप्त है। उन्होंने आगे लिखा कि ईवे बिल का महा घपला है, ⁠अनुभव पत्र निराधार है, झूठे दस्तावेज़ संलग्न किये गये हैं, ⁠नक़ली लेन-देन का अंबार है, ⁠हवाला का गुजराती कनेक्शन है, ⁠मनी लॉन्ड्रिग की कई परते हैं, ⁠वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, सोनभद्र, ग़ाज़ियाबाद, हापुड़, बिहार से लेकर विदेशों तक तार जुड़े हैं। उप्र ही नहीं अब तो पूरे देश की जनता इस बात को लेकर चिंतित है कि ये तो वो दवा है जिसका राज़ खुल गया है, अभी तो न जाने ऐसी कितनी और तथाकथित दवाएं होंगी जो दरअसल ज़हरीली हैं या नशे के विकल्प के रूप में बेची जा रही होंगी, जिनके सेवन से देश के नागरिकों का जीवन ख़तरे में पड़ सकता है। ये है भाजपाई कालेधन की समाप्ति के महा दावे और नोटबंदी का सच। भाजपा राज में भाजपाइयों का हिस्सा तय है, इसीलिए पूरा देश ही ‘महा-भ्रष्टाचार मय’ है। हवाला के थ्रू वाराणसी वापस आ रहा है पैसा बता दें कि वाराणसी पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया था कि जो माल गोदाम पर मिला, वह दुकान पर नहीं जा रहा है क्योंकि दुकान तो मौजूद ही नहीं है। ये माल बिहार, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश जा रहा है। क्योंकि वहां 10 गुना दाम मिल रहा है। इससे मिलने वाला जो पैसा वापस आ रहा है वह या तो गोल्ड में आ रहा है या कैश में। हवाला के माध्यम से वाराणसी वापस आ रहा है। ये कैश शेल कंपनियों में जमा हो रहा है। ——————– ये खबर भी पढ़ें वाराणसी पुलिस ने कोडीन-कफ-सिरप कांड के 5 आरोपी पकड़े:रोहनिया से 3 और 2 सरनाथ से पकड़े गए, फेक फर्म से करोड़ों का ट्रांजेक्शन मिला वाराणसी पुलिस लगातार कोडीन कफ सिरप मामले में गिरफ्तारियां कर रही है। इसी कड़ी में सारनाथ थाने और रोहनिया थाने की पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग बोगस (फेक) फर्म के जरिए करोड़ों का कोडीन कफ सिरप बांग्लादेश भेजते थे। फिर उसकी ब्लैक मनी वापस इंडिया शुभम जायसवाल के अकाउंट में पहुंच जाता है। साथ ही इसमें एक व्यक्ति प्रतीक गुजराती का नाम सामने आया है जो हवाला का काम करता है। वह शुभम के पैसों को ब्लैक से व्हाइट कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर