यूपी में 12वीं तक स्कूल एक जनवरी तक बंद रहेंगे:आज 45 शहरों में धूप नहीं निकली; अगले 3 दिन तक भयंकर ठंड पड़ेगी

यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को आगरा, गोरखपुर, कानपुर समेत 45 जिले घने कोहरे की चपेट रहे। 18 जिलों में कोहरा इस कदर था कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। विजिबिलिटी शून्य पहुंच गई हैं। लखनऊ में धूप नहीं निकली। भयंकर ठंड के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। ओस की बूंदें बारिश जैसी पड़ रही थीं। गोरखपुर-बलिया में सुबह सड़क और फर्श भीगी नजर आई। आगरा में कोहरे में ताजमहल छिप गया। मेरठ सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का पारा 5.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गोरखपुर, जालौन, वाराणसी रेलवे स्टेशनों पर 50 से ज्यादा ट्रेनें 2 से 10 घंटे की देरी से पहुंचीं। गोरखपुर एयरपोर्ट पर 4 फ्लाइट लेट आईं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल-कॉलेज एक जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले 13 जिलों के डीएम ने 31 दिसंबर तक स्कूलों की छुट्‌टी बढ़ाई थी। मौसम विभाग (IMD) ने 2–3 दिनों तक भयंकर ठंड की चेतावनी जारी की है। बताया- सोमवार को लखनऊ-वाराणसी और प्रयागराज समेत 38 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा। जबकि 37 जिलों में बहुत अधिक घना कोहरा रहेगा। लोगों को बेवजह यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। बुलंदशहर में कोहरे के चलते ब्रेजा कार सड़क किनारे लगे नल से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। सेना के जवान ने कूदकर अपनी जान बचाई। थोड़ी देर में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। आज, रविवार को 30 जिलों में कोहरे का ऑरेंज और 24 जिलों में यलो अलर्ट है। शनिवार को कोहरे के चलते 5 सड़क हादसे हुए, जिनमें 30 गाड़ियां टकराईं। करीब 15 लोग घायल हुए। प्रदेश में बीते एक हफ्ते में ठंड की वजह से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसके कारण प्रदेश में सर्दी में कमी आने के आसार नहीं हैं। अगले तीन दिनों में रात के साथ ही दिन में भी ठंड और बढ़ेगी। मौसम की तस्वीरें देखिए- ठंड को लेकर लोगों ने क्या कहा, पढ़िए फसलों के बचाव के लिए कृषि वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने बताया- आपके शहर में मौसम कैसा है, आने वाले दिनों कैसे हालात रहेंगे, जानने के लिए नीचे पढ़ सकते हैं…