लखनऊ में हरिद्वार से आई कन्याओं ने पंचकुंडी यज्ञ करवाया। यह महायज्ञ गोमती नगर गायत्री शक्तिपीठ की ओर से विशाल खंड-एक स्थित कैप्टन मनोज पांडे पार्क में कराया गया। रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के सहयोग से शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में यह महायज्ञ कराया गया। इसमें देव संस्कृति विश्वविद्यालय से ‘देव कन्याओं’ को बुलाया गया था। कार्यक्रम के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी शिव शंकर मिश्रा ने इस अवसर पर बताया कि गायत्री महायज्ञ का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि इसका लक्ष्य मनुष्य में देवत्व का उदय करना है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण, समाज निर्माण, राष्ट्र निर्माण और युग निर्माण के माध्यम से ही धरती पर स्वर्ग का अवतरण संभव है। विचार क्रांति अभियान के जरिए समाज का निर्माण संभव मिश्रा ने आगे बताया कि विचार क्रांति अभियान के जरिए एक सशक्त और संस्कारित समाज का निर्माण किया जा सकता है। इसी क्रम में गोमतीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में पंचकुंडी यज्ञों की शृंखला चलाई जा रही है।गायत्री परिवार के सभी उपस्थित सदस्यों ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के साहित्य को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। गायत्री परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया इस आयोजन को सफल बनाने में गीता सिंह, माधुरी पांडे, उषा वर्मा, मंजू सिंह, नीलम सिंह, निर्मला, उमा गुप्ता, अजय प्रताप सिंह और अमर सिंह कापूरा सहित अनेक श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यज्ञ में लखनऊ के जिला सहसंयोजक सुरेंद्र सिंह, विश्वनाथ शुक्ला, सुरेश चंद यादव, अजय प्रताप सिंह तथा गोमती नगर प्रभारी दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।