अयोध्या में रामलला की प्रतिष्ठा द्वादाशी अनुष्ठान के दूसरे दिन:तत्त्व कलश, तत्त्व होम,मन्यु सूक्त होम, रामतारकमंत्र होम आदि अनुष्ठान हुए

श्रीरामलला की प्रतिष्ठा द्वादशी अनुष्ठान में आज दूसरे दिन तत्त्व कलश, तत्त्व होम,मन्यु सूक्त होम, रामतारक मंत्र होम आदि अनुष्ठान सम्पन्न किए गए। सांध्य बेला में देव विग्रह की पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी प्रतिदिन श्रीराम मन्दिर की तीन परिक्रमा करती है। अनुष्ठान भर यह क्रम चलेगा।
पूजन में लगे आचार्यों के अनुसार यह अनुष्ठान सृष्टि तत्वों को संतुलित करने का वैदिक विज्ञान है।जो अधर्म,बाधा और अशांति का निवारण भी करता है।इस अनुष्ठान में आज आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्र बाबू नायडू भी शामिल हुए। जिनको जगदगुरु मध्याचार्य महाराज ने पूजन कराया।