‘ये हिंदुस्तान है, मजाक मत करना; आतंकवादी हो’:लखनऊ में लड़कों ने मुस्लिम महिला का पीछा किया; बोली थी- मोदीजी सबको गर्लफ्रेंड बना लो

लखनऊ में कुछ लड़कों ने एक मुस्लिम महिला का पीछा किया। उसे गालियां दीं। इस दौरान कहते रहे कि तुमने मोदीजी को गाली क्यों दी? महिला इस बात से इनकार करती रही। महिला किसी के साथ स्कूटी पर थी। पीछा कर रहे लड़कों ने उसे कुछ दूर में रुकवा लिया। कहने लगे- मास्क हटाओ। आतंकवादी हो। तुमने गाली क्यों दी? इस पर महिला ने कहा- हमने गाली नहीं दी। मजाक किया था। वह औरतों के लिए इतना काम कर रहे हैं। उनको गाली क्यों देंगे? लड़कों ने पूछा- गाली नहीं दी थी? महिला ने जवाब दिया- मैंने यही तो कह दिया था कि मोदीजी अच्छे हैं। मोदीजी सबको गर्लफ्रेंड बना लो। इस पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो की 3 तस्वीरें देखिए… बोला- वायरल कर दो, ‘जय श्रीराम’ कमेंट करो मामला ठाकुरगंज थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। एक युवक ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो डाला लेकिन उसमें कुछ अपनी बातें भी कहता दिख रहा है। वह वीडियो में कह रहा है- दोस्तो, इस वीडियो को वायरल कर दो। कमेंट में ‘जय श्रीराम’ लिखो। मूल वीडियो में दिख रहा है कि 2 लड़के उस महिला से अभद्रता कर रहे हैं और एक लड़का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। इस दौरान कई लोग खड़े होकर देख रहे थे। वीडियो में जो सड़क दिख रही है वह राष्ट्र प्रेरणा स्थल की ओर जाती है। बताया जा रहा है कि वीडियो पीएम मोदी के लखनऊ आने वाले दिन का है। मामले में ठाकुरगंज थाना प्रभारी ओमवीर सिंह ने कहा है कि अभी ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली। ————————- ये खबर भी पढ़िए… बरेली में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम छात्रों को पीटा : लव जिहाद का आरोप लगाकर नर्सिंग स्टूडेंट की बर्थडे पार्टी में घुसे यूपी के बरेली में शनिवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक रेस्टोरेंट में जमकर बवाल किया। यहां एक नर्सिंग स्टूडेंट अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर रही थी। ग्रुप में 6 लड़कियां और 4 लड़के थे। इनमें दो मुस्लिम स्टूडेंट थे। (पूरी खबर पढ़िए)