लखनऊ में ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति के द्वारा ठंड को देखते हुए कंबल वितरण किया गया ।सपना गोयल के नेतृत्व में मासिक संगोष्ठी का आयोजन किया हुआ, जिसमें ‘सेवा परमो धर्म’ का सबको संदेश दिया गया। कंबल वितरण के साथ लोगों को ये बताया गया की हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी क्या होती है किस प्रकार एक दूसरे के सहयोग से समाज आगे बढ़ता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपना गोयल ने बताया कि प्रतिवर्ष 21 दिसंबर को ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाता है। लखनऊ समेत आसपास के क्षेत्रों में कंबल , कपड़े , भोजन समेत अन्य जरूरत के समान वितरण किया जाता है। इसके अलावा पारा, जानकीपुरम समेत विभिन्न क्षेत्रों में सुंदरकांड का सस्वर पाठ होता है । उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2026 को अंसल बरौना एवं पारा क्षेत्र में, मकर संक्रांति पर किसान पथ के गांवों में और 4 जनवरी को गोंडा में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सपना गोयल ने कहा कि वर्ष 2026 में कानपुर में पांच हजार महिलाओं द्वारा वृहद सुंदरकांड अनुष्ठान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुंदर कांड का उद्देश्य की महिलाओं को धर्म से जोड़ा जाए यह महिलाएं जब धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी तो बच्चे भी धर्म के प्रति जागरूक होंगे । धर्म हमें मानवता सिखाती है इसलिए जरूरी है कि हम धर्म के साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले प्रत्येक व्यक्ति को यह चाहिए कि वह अपने आसपास अस्पताल या वृद्ध आश्रम जाएं और जो भी हो सके मदद करें।