पति की गर्लफ्रेंड को बीच सड़क लात-घूसों से पीटा, VIDEO:आगरा में रंगेहाथ पकड़ा, पति भागा; प्रेमिका ने पत्नी पर FIR करवाई

आगरा में एक महिला ने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद तीनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस बीच पति किसी तरह वहां से भाग गया। वहीं, प्रेमिका को पत्नी ने दबोच लिया। इसके बाद पत्नी ने प्रेमिका को जमीन पर पटक दिया। उसके बाल नोचे और लात-घूसों की बारिश कर दी। दोनों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह पत्नी को समझा-बुझाकर शांत कराया। फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों महिलाओं को थाने ले गई। करीब एक घंटे तक बीच सड़क पर ड्रामा चलता रहा। इस मारपीट का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से शेयर हो रहा है। सोमवार को प्रेमिका ने पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। मारपीट रविवार शाम एत्मादपुर थाना क्षेत्र में हुई। 2 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझिए… प्रेमिका ने पत्नी पर केस दर्ज कराया
थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया- पीड़ित प्रेमिका की ओर शांति, पूजा, आरती और पिंकी पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ——————— ये खबर भी पढ़ें- वाराणसी में जापानी पर्यटकों से बदसलूकी, VIDEO:पेशाब करने की अफवाह पर गंगा स्नान से रोका, तो हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर जापान से आए पर्यटकों के साथ बदसलूकी की गई। दरअसल, जापानी पर्यटक गंगा में स्नान करने जा रहे थे। तभी किसी ने उनपर गंगा में पेशाब करने का आरोप लगाया। हालांकि इस आरोप का कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ स्थानीय लोग जापानी पर्यटकों के साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। जापानी पर्यटक हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे, इसके बाद भी उन्हें अपमानित किया जाता रहा। पढ़िए पूरी खबर….