बॉयफ्रेंड के लिए हाईवे पर भिड़ीं 2 लड़कियां, VIDEO:कानपुर में बाल पकड़कर पटका, फिर घसीटा; 11 थप्पड़ मारकर बोली-तू उसे बाबू कहेगी

कानपुर में एक लड़के के लिए 2 लड़कियां आपस में भिड़ गईं। बीच सड़क दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक लड़की ने दूसरी लड़की को सड़क पर पटक दिया। बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटा। बालों को खींचकर उसे 11 थप्पड़ मारे। फिर उसकी छाती और सिर पर लात-घूसे बरसाए। जबकि तीसरी लड़की घटना का वीडियो बनाती रही। मारपीट का 1 मिनट का वीडियो सामने आया है। पीटने वाली लड़की वीडियो में कह रही है- अभिषेक को तूने छोड़ा था। अब जब वह मेरा हो गया, तो तू उसे बाबू बोलेगी। बता उसे बाबू बोलेगी। जबकि दूसरी लड़की पैर पकड़कर उससे माफी मांगती रही। मगर सफेद कलर के कपड़े पहने हुए लड़की ने उसे पीटना बंद नहीं किया। घटना कुछ दिन पहले ही यशोदा नगर बाईपास की बताई जा रही है। जबकि वीडियो आज सामने आया है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… पैर पकड़कर माफी मांगती रही पीड़ित युवती
एक मिनट के वीडियो में सफेद रंग के कपड़े पहने वाली लड़की ने पीड़ित लड़की को बाल पकड़कर सड़क पर गिरा दिया। वीडियो बनाने वाली युवती भी उसको लात मारती है। पीटने वाली लड़की पीड़ित लड़की से कहती है- अभिषेक से तू कह रही थी, मैं तुमसे पहले कहीं मिली हूं। स्काई लॉन में मिली हूं। लात मारते ही लड़की गिर गई
वीडियो में फिर लड़की उसके सीने पर लात मारती है तो वह सड़क पर गिर जाती है। इसके बाद पीड़ित लड़की चिल्लाकर राहगीरों से बचाने की गुहार लगाती है। लेकिन कोई भी उसे बचाने के लिए नहीं आता। मारपीट कर रहीं लड़कियां बर्रा की रहने वाली बताई जा रही हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है, मामले की जांच कराई जा रही है। ——————– ये खबर भी पढ़िए- दारू पार्टी में 3 साल बाद खुले चोरियों के राज…VIDEO:प्रयागराज में नशे में धुत युवक ने कबूलीं वारदातें, जमीन खोदकर सामान बरामद कराया प्रयागराज में चोरी और कबूलनामे का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जनवरी 2023 में हुई चोरियों का खुलासा पुलिस तो नहीं कर सकी लेकिन जिनके घर चोरी हुई थी तीन साल बाद उन लोगों ने चोर को तलाश लिया। पढ़िए पूरी खबर