मेरठ में स्ट्रीट डॉग की हत्या करने वाले को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद हत्यारा मांफी मांगता रहा लेकिन किसी को तरस नहीं आया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पहले एक नजर दो तस्वीरों पर… पहले जानते हैं क्या हैं मामला सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में एक युवक कुत्ते को रस्सी से बांधकर खचेड़कर ले जाता दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो की चौतरफा निंदा हो रही थी। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पशु क्रूरता अधिनियम में यह मुकदमा दर्ज हुआ। छानबीन में यह भी सामने आया कि इस कुत्ते ने किसी बच्चे को काट लिया था। इसी से गुस्साकर युवक ने कुत्ते की डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी और ईंट से मुंह कुचल दिया। आरोपी की पहचान चांद के रूप में छानबीन में खुलासा हुआ कि यह वीडियो कंकरखेड़ा के न्यू गोविंदपुरी इलाके का है और आरोपी युवक का नाम चांद पुत्र इकरामुद्दीन है। पुलिस अफसरों ने मामले का संज्ञान लिया और सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शाम को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया। लोगों के समझाने पर भी नहीं माना सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में कुछ वीडियो ऐसी भी हैं, जिनमें कुछ लोग युवक को समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह गुस्से से लबालब दिख रहा है। एक वीडियो में तो कुछ युवक आरोपी युवक को पीटते भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के बाद आरोपी फरार हो गया था। बेदर्दी से मारा, मुंह तक कुचल दिया आरोपी चांद गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने हाथ जोड़कर गलती मानता दिखाई दिया लेकिन उसे मांफी नहीं मिली। पुलिस ने उससे पशु क्रूरता अधिनियम के बारे में पूछा तो वह जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में और कोर्ट ने जेल भेजने का फरमान सुना दिया।