गाजियाबाद में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की गुंडई का वीडियो सामने आया है। वीडियो मोदीनगर के एक रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है। जहां हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रेमी-प्रेमिका के साथ जमकर मारपीट की। युवती को अर्धनग्न हालत में ही गालियां दी और मारा-पीटा। युवक कार्यकर्ताओं से खुद को हिंदू बताता रहा। इसके बावजूद कार्यकर्ता उसे मुस्लिम बताकर पीटते रहे। पुलिस का कहना है कि वीडियो 2 महीने पहले का है। सोमवार को सामने आया है। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है। रेस्टोरेंट के अंदर मारपीट की तस्वीरें पढ़िए वीडियो में जो कुछ दिख रहा 1 मिनट 37 सेकेंड का यह वीडियो मोदीनगर में मेरठ रोड स्थित क्लासिक पिज्जा होटल का है। वीडियो में बहुत से लोग रेस्टोरेंट में बैठे दिखाई दे रहे हैं। तभी 6-7 लोग रेस्टोरेंट के अंदर आते हैं और एक कमरे का दरवाजा खोलते हैं। कमरे के अंदर से वो लोग एक युवक को शर्ट का कालर पकड़कर बाहर निकालते हैं। फिर उसे 3-4 थप्पड़ मारते हैं। इसके बाद 2-3 लोग कमरे से आपत्तिजनक हालत में लड़की को बाहर निकालते हैं। इस बीच युवक लड़की को अंदर करने और छिपाने की कोशिश करता रहता है। युवक कहता है- भैया क्या कर रहे हो, मैं हिंदू हूं…
इसके बाद कुछ लोग लड़की से कपड़े पहनकर बाहर आने को कहते हैं। लड़की अंदर जाकर कमरे का दरवाजा बंद कर लेती है। इस बीच युवक उन लोगों से माफी मांगने लगता है। लेकिन, वो लोग युवक को लगातार थप्पड़ मारते रहे। वो युवक से बार-बार उसका नाम पूछकर पीटते रहे। युवक ने कहा- भैया मैं आप लोगों को जानता हूं। मैं हिंदू हूं। मेरा नाम लक्ष्य है। मुझे छोड़ दो। रिषभ भैया रुक जाओ, मत मारो। लेकिन हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता लगातार युवक को पीटते रहते हैं। वीडियो में कोई भी गर्म कपड़े पहने हुए नहीं दिख रहा। इसके चलते वीडियो पुराना बताया जा रहा है। युवक भी मोदीनगर क्षेत्र के पास के गांव का रहने वाला बताया गया है। रेस्टोरेंट के मालिक कार्तिक ने कहा- वीडियो हमारे यहां का है। मेरे पिता इस समय बाहर हैं। पूरा मामला वही बता सकते हैं। वहीं, SHO मोदीनगर आनंद मिश्रा का कहना है कि यह वीडियो मेरे कार्यकाल से पहले का है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। रेस्टोरेंट के मालिक से भी पूछताछ की जाएगी। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ————————— ये खबर भी पढ़िए… नया साल-काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए 5 घंटे इंतजार, होटल 30% महंगे; वृंदावन में 3km पैदल चलना होगा नए साल 2026 में अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं, इससे पहले यूपी के 3 बड़े धार्मिक शहरों अयोध्या-मथुरा और काशी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। मंदिरों की तरफ जाने वाले रास्तों पर चलने को जगह नहीं बची है। वाराणसी में नए साल पर बाबा काशी विश्वनाथ स्वर्ण दर्शन (सोने के मुकुट) देंगे। स्पर्श दर्शन पर 3 जनवरी तक के लिए रोक लगा दी गई है। 5 घंटे में दर्शन मिल पा रहे हैं। 6 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर…