संभल में कब्रिस्तान की पैमाइश, अफसर बोले-बुलडोजर चलाएंगे:जामा मस्जिद के बगल ढाई बीघा में अवैध कब्जा, मकान–दुकान बनाए

संभल में जामा मस्जिद के बगल में बने कब्रिस्तान की पैमाइश पूरी हो गई। ढाई बीघा जमीन पर अवैध कब्जा मिला है। DM राजेंद्र पैंसिया ने बताया- 22 मकान और दुकानें चिह्नित की गई हैं। उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। अगर उनके पास कोई दस्तावेज हैं तो वे पेश कर सकते हैं। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। मामला तीन से चार महीने में पूरा हो जाएगा। करीब साढ़े तीन घंटे तक चार कानूनगो और 22 लेखपाल ने नपाई की। इसे देखते हुए इलाके को छावनी में बदल दिया गया। PAC, RAF और पुलिस के 500 जवान तैनात रहे। ड्रोन से निगरानी की गई। सत्यव्रत चौकी के कंट्रोल रूम से भी नजर रखी गई। पैमाइश के दौरान तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया- कब्रिस्तान के एक हिस्से पर अवैध कब्जा है। जिन लोगों ने ऐसा किया है, उनसे कागजात मांगे गए हैं। अगर वे सही नहीं पाए गए तो बुलडोजर एक्शन किया जाएगा।
जानिए पूरा विवाद दरअसल, श्री कल्कि सेना (निष्कलंक दल) के राष्ट्रीय संयोजक और वकील सुभाष त्यागी ने 12 दिसंबर को DM से इसकी शिकायत की। कहा था- 1980 के दशक में जमीन खाली थी और टीले के रूप में थी, लेकिन 20 से 25 सालों में कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया। अब मकान और दुकानें खड़ी कर दी गई हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 24 नवंबर, 2024 को संभल में हरिहर मंदिर के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में भीड़ ने इन्हीं मकानों की छतों से पत्थर फेंके और फायरिंग की। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए गैरकानूनी निर्माणों को हटाना जरूरी है। तस्वीरें देखिए संभल में कैसा माहौल है? कितने पुलिसवाले तैनात हैं, हर अपडेट के लिए नीचे पढ़ सकते हैं-