200 रुपए के लिए चाचा-भतीजे ने कूंचा था सिर:कपड़े उतार कर बेल्टों से पीटा, बोला- जरूरत में पैसे दिए, वापस मांगा तो गाली दी

राहुल मेरा कई साल पुराना मित्र था। वह रमईपुर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर सेल्समैन की नौकरी करता था, लेकिन चार दिन तक वह काम पर नहीं गया, जिस पर बीते 22 दिसंबर को उसे निकाल दिया गया था। उसने जरूरत बता कर 200 रुपए मुझसे उधार लिए थे, कई बार रुपए मांगे, तो टाल-मटोल करने लगा। दो दिन पहले हम दोनों शराब पी रहे थे, मैंने उधारी वापस मांगी तो वह मां–बहन की गालियां देने लगा, जिस पर मुझे गुस्सा आ गया। मैंने उसी समय सोच लिया था, कि इसे मार डालूंगा… और फिर मैंने अपने भतीजे के साथ राहुल को मारने का प्लान तैयार कर लिया। यह कबूलनामा है कानपुर में भतीजे मोहित के साथ मिलकर अपने दोस्त की हत्या करने वाले कामता शर्मा का। 3 तस्वीरें देखिए- शराब पीने के लिए बुलाया और मार डाला
कामता ने बताया कि रविवार रात राहुल को शराब पीने के लिए बुलाया। वह अपनी बाइक से आया, जिसके बाद हम उसके पिता राम प्रकाश अवस्थी के पास मोबाइल फोन देने गए। फिर मैंने अपने भतीजे मोहित को भी बाइक पर बैठा लिया। साकेत नगर से शराब खरीदकर निराला नगर रेलवे ग्राउंड में तीनों ने शराब पी, फिर राहुल से बकाया रुपए मांगे, जिस पर उसने देने से इनकार कर दिया। फिर भतीजे के साथ मिलकर राहुल को बेल्टों से पीटा, लेकिन वह जैकेट पहने था। फिर भतीजे मोहित के साथ मिलकर राहुल को नंगा कर पीटा। इसके बाद उसकी बेल्टों से पिटाई की, फिर इंटरलॉकिंग की ईंट से सिर और चेहरा कूच दिया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि घटना के बाद भी हत्यारोपियों के चेहरे पर शिकन नहीं दिखी। ऑयल डिपो के सामने CCTV में कैद हुआ था कामता
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मूलरूप से नरवल के पालेपुर गांव निवासी राम प्रकाश अवस्थी नौबस्ता गल्ला मंडी के आगे बिनगवां स्थित ऑयल डिपो में गार्ड की नौकरी करते हैं। उनका बेटा राहुल रमईपुर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप में सेल्समैन था। परिवार में एक ही मोबाइल है, रविवार रात करीब 10:45 बजे राहुल अपनी बाइक से पिता को मोबाइल देने पहुंचा था। हत्या के बाद पुलिस ने ऑयल डिपो के सामने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो कामता बाइक में बैठा कैद हो गया, पुलिस ने जब उसे उठाकर पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। 9 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्यारोपियों को पकड़ा
सोमवार सुबह करीब 7 बजे नग्न हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। डीसीपी साउथ, एडीसीपी, फोरेंसिक, डॉग स्क्वॉयड मौके पर पहुंचा। डीसीपी ने पुलिस की चार टीमें बनाकर जल्द घटना खोलने के निर्देश दिए। आनन-फानन में आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे देखे गए, सर्विलांस की मदद ली गई। नतीजा यह हुआ कि घटना सामने आने के 9 घंटे के भीतर दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार हो गए। कुत्तों ने नोच डाला कंधा-चेहरा
सोमवार सुबह राहुल का शव निराला नगर रेलवे ग्राउंड में लगी जलपरी प्रदर्शनी के पीछे क्षत-विक्षत हालत में न्यूड पड़ा मिला। मॉर्निंग वॉकर्स की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो राहुल के शव से कुछ दूरी पर उसकी बाइक खड़ी थी, जिसमें चाबी लगी थी। वहीं पर उसके कपड़े पड़े थे, जिसमें उसकी जैकेट पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम का लोगो लगा हुआ था। कुत्तों ने उसका चेहरा, हाथ, कूल्हा को बुरी तरह से नोचा हुआ था। ———————- ये खबर भी पढ़िए- बॉयफ्रेंड के लिए हाईवे पर भिड़ीं 2 लड़कियां, कानपुर में बाल पकड़कर पटका, फिर घसीटा; 11 थप्पड़ मारकर बोली-तू उसे बाबू कहेगी कानपुर में एक लड़के के लिए 2 लड़कियां आपस में भिड़ गईं। बीच सड़क दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक लड़की ने दूसरी लड़की को सड़क पर पटक दिया। बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटा। बालों को खींचकर उसे 11 थप्पड़ मारे। फिर उसकी छाती और सिर पर लात-घूसे बरसाए। जबकि तीसरी लड़की घटना का वीडियो बनाती रही। मारपीट का 1 मिनट का वीडियो सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…