वृंदावन में 9 आईएएस अफसरों ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। ये सभी 2024 बैच के हैं। सभी मंगलवार को बैच की टॉपर शक्ति दुबे के साथ प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम पहुंचे। इन सभी आईएएस का एक ही सवाल था कि देश के लिए अच्छा काम कैसे करें? प्रेमानंद महाराज ने जवाब दिया- दो बातें हमेशा धर्म से गिरा देती हैं, वो हैं लालच और डर। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम किसी के लालच में आकर कर्तव्य रहित काम न करें। पहले 2 तस्वीरें देखिए… पोस्टिंग से पहले मथुरा-वृंदावन पहुंचे आईएएस
जिन 9 आईएएस अफसरों ने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया, उनकी अभी पोस्टिंग नहीं हुई है। अब तक अपने क्षेत्र में स्थापित चेहरे ही उनसे मिलने आते रहे हैं। यह पहली बार है कि 9 आईएएस अधिकारी अपनी पोस्टिंग से पहले एक साथ गुरुमंत्र मांगने पहुंचे।
इन सभी आईएएस अफसरों ने प्रेमानंद महाराज से एक ही तरह का सवाल किया। प्रेमानंदजी से पूछा- महाराज जी किन बातों का ध्यान रखें, जिससे देश में अच्छी सेवाएं दे पाएं? प्रेमानंद महाराज ने महाभारत का उदाहरण देकर समझाया
संत प्रेमानंद महाराज ने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा- जैसे अर्जुन का कर्त्तव्य है युद्ध करना। उनको भगवान ने गीता सुनाकर युद्ध के काम में लगाया। भगवान का कहना है कि आपको जो पद मिला है, जो काम मिला है, उसको सही से करो। लालच या डर में आकर उसके खिलाफ आचरण न हो। लालच में किसी निर्दोष को दंड दे दें और दोषी को मुक्त न करें। तभी हमारा काम धर्म रहित होगा। यूपी कैडर के हैं सभी 9 अधिकारी
आईएएस अफसरों का यह ग्रुप 4 दिन के दौरे पर मथुरा पहुंचा। ये सभी यूपी कैडर के हैं। इस बैच की टॉपर रहीं शक्ति दुबे प्रयागराज की रहने वाली हैं। इनकी अभी पोस्टिंग नहीं हुई है। पोस्टिंग से पहले ये दौरा इन आईएएस अफसरों की ट्रेनिंग का हिस्सा है। जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली और चुनौतियों को समझने के उद्देश्य से मथुरा आए हैं। इन अधिकारियों को तरह-तरह की ट्रेनिंग के साथ सामाजिक चुनौतियों से निपटने के तरीके को भी समझना होता है। मंगलवार को इनके दौरे का समापन था। उसके पहले उन्होंने मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए। उसके बाद संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। अब जानिए प्रेमानंद महाराज के बारे में —————— यह खबर भी पढ़िए… विराट-अनुष्का संत प्रेमानंद से मिले, गुरु दीक्षा की कंठी पहनी:एक्ट्रेस बोलीं- महाराज अब हम आपके, आप हमारे, बाबा ने कहा- हम सब श्रीजी के क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। दोनों ने केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद के दर्शन किए। दोनों की इस साल प्रेमानंद जी से यह तीसरी मुलाकात है। दोनों घुटनों के बल महाराज जी के सामने बैठे और सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान विराट-अनुष्का हाथ जोड़कर महाराज जी की बातें सुनते रहे। विराट सिर हिला-हिलाकर महाराज जी की बातें सुनते रहे, मुस्कुराते रहे। पूरी खबर पढ़िए