कौशांबी में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर:युवक गंभीर घायल, प्रयागराज रेफर; चालक फरार

कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात लगभग 8 बजे कोहरे के कारण एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सिराथू चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान फतेहपुर जिले के हरदासपुर थाना घोष निवासी सुनील कुमार (30) के रूप में हुई है। बाइक के दस्तावेजों से पता चला कि वह राधा देवी पत्नी लालचंद निवासी लोधन का पूरवा, कैम गांव के नाम पर पंजीकृत है। सुनील के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और वह बेहोशी की हालत में है। उसे जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्रयागराज रेफर किया गया है।