आजमगढ़ में लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या:दोस्त के साथ गया था बाजार, हमलावरों ने घरों से लौटते समय पीछे से किया हमला

आजमगढ़ में दोस्त के साथ घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बाइक सवार युवकों पर पीछे से हमला किया। जिसके बाद दोस्त बाइक को तेजी से भगाने लगा। इस दौरान पीछे बैठा दोस्त नीचे गिर गया। हमलावर उसे लाठी-डंडो से पीटने लगे। ये देखते ही बाइक चला रहा युवक घर से परिजनों को लेने के लिए भागा। परिजनों के वापस आने पर युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। अस्पताल लेने जाने पर युवक ने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में छानबीन की जा रही है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने गुरुवार सुबह सड़क जाम करके प्रदर्शन किया। 12 घंटे के अंदर अपराधियों को पकड़ने की मांग की। फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड और सर्विलांस टीम को इस पूरी घटना के खुलासे के लिए लगा दिया गया है। मामला मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर नेवादा के ईटैंली बाजार का देर रात का है। बाजार से लौटते समय पीछे से किया गया हमला मेंहनाजपुर का रहने वाला अखिलेश सोनकर(24) ईटैंली बाजार में फास्ट फूड की दुकान चलाता था। बुधवार वह अपने दोस्त संदीप के साथ बाजार गया था। देर रात बाजार से घर वापस लौटते समय हमलावरों ने पीछे से लाठियों से हमला किया गया। जब पीछे से आरोपियों ने अखिलेश सोनकर के सिर पर प्रहार किया तो अखिलेश ने अपने साथी संदीप को बाइक और तेज भागने के लिए कहा। इसी बीच अखिलेश सोनकर बाइक से नीचे जमीन पर गिर गया। उधर, संदीप बाइक से सीधे अखिलेश के घर पहुंचा। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। देर रात पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में इलाज के लिए युवक को अस्पताल ले गए। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर के डॉक्टरों ने अखिलेश सोनकर को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तीन घंटे तक रही सड़क जाम
अखिलेश की हत्या से आक्रोशित परिजनों और गांव के लोगों ने सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक लगभग 3 घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने 12 घंटे के अंदर घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने परिजनों को समझा बूझाकर जाम खाली कराया। पुलिस ने बताया- 8 महीने पहले उधारी को लेकर मृतक अखिलेश का तीन लड़कों से झगड़ा हुआ था। सभी जौनपुर के रहने वाले थे। इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह का कहना है कि अखिलेश सोनकर बाइक से अपने साथी के साथ घर जा रहा था। आरोपियों के इस हमले में युवक की मौत हो गई है। इस संबंध में थाना मेहनाजपुर में मुकदमा दर्ज कर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल जो भी आरोपी है उनकी तलाश में पुलिस की टीम में छापेमारी कर रही है। जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर इस घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। …………………. यह खबर भी पढ़िए… रेपिस्ट ने लिपिस्टक लगाई, बुर्का पहनकर महिलाओं में छिपा: खुद को डिप्टी SP बताता था; वृंदावन से दबोचकर पुलिस ने जुलूस निकाला मथुरा के वृंदावन में 16 साल की लड़की से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। वह भेष बदलकर वृंदावन में छिपा था। जिस वक्त आरोपी दबोचा गया, वह बुर्के में था। होठों पर लिपस्टिक लगाकर महिलाओं के बीच छिपकर बैठा था। आरोपी का नाम राजेंद्र सिसौदिया है। वह धौलपुर का रहने वाला है। वह कभी खुद को इंस्पेक्टर और कभी डिप्टी एसपी बताता था। राजेंद्र ने धौलपुर में एक 16 साल की लड़की को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर घर पर बुलाया था। लड़की के साथ उसका भाई भी आरोपी के घर गया था। लेकिन आरोपी ने लड़की के भाई को डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी कराने के लिए घर से बाहर भेज दिया। पूरी खबर पढ़िए