प्रेमानंदजी नए साल पर यमुना किनारे पहुंचे:बांके बिहारी में एक किमी लंबी लाइन, देवरिया DM ने गाया…तुम देना साथ मेरा

नए साल पर यूपी जश्न में डूबा है। रातभर पार्टी हुई, लोगों ने जमकर डांस किया। गाना गाया। सुबह होते ही लोग मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने लगे। वृंदावन में सुबह से ही बांके बिहारी में भक्तों की एक किमी लंबी लाइन लग गई। बांके बिहारी दर्शन के लिए लोगों को 3 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा। अयोध्या में राम मंदिर-हनुमानगढ़ी में 5 बजे तक करीब 5 लाख लोग दर्शन कर चुके हैं। वाराणसी में काशी विश्वनाथ में भी 2 किमी लंबी लाइन लगी है। मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के दर पर भी लाखों श्रद्धालु पहुंचे। कड़ाके की ठंड में भी वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा में लोगों ने गंगा-यमुना में स्नान किया। वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज यमुना किनारे पहुंचे। भक्तों ने उनके स्वागत में फूल बिछा दिए। महाराज की एक झलक पाने के लिए करीब 50 हजार लोग जुटे। मंदिरों में भीड़ को देखते हुए शहरों से ही बाहर वाहनों की नो एंट्री कर दी गई है। इस वजह से 2-3 KM लंबा जाम देखने को मिल रहा। हर रास्ते पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें दिख रहीं। लोग कई किलोमीटर पैदल चलकर मंदिर तक पहुंच रहे। डायवर्जन की वजह से कई जगह विवाद की स्थिति भी बनी। इससे पहले बुधवार देर रात तक जश्न मना। होटल, क्लब, मॉल और रेस्टोरेंट हाउसफुल रहे। गोरखपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने परफॉर्म किया। कानपुर के गैंजेस क्लब में रशियन डांसर ने बेली डांस किया। देवरिया में डीएम दिव्या मित्तल ने ‘जब कोई मुश्किल पड़ जाए, तुम देना साथ मेरा…’ गाना गया। तस्वीरें देखिए… न्यू ईयर सेलिब्रेशन से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….