लखनऊ में गोरिल्ला के बच्चे ने कंबल ओढ़ा, VIDEO:अजगर हीटर नहीं छोड़ रहे, धूप में बाघिन की वॉक; ठंडे पानी से दूर भाग रहे मगरमच्छ

लखनऊ में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा रहा है। इस दौरान चिड़ियाघर के जानवरों के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। गोरिल्लों को कंबल दिया गया है। अजगरों के लिए हीटर लगवाए गए हैं। मगरमच्छों के लिए पोखर में ताजा पानी ही रखा जा रहा है। अगर धूप निकलती है तो हिरन, टाइगर, जिराफ सहित सभी थलचर जानवर दिनभर धूप में रहने की कोशिश करते हैं। हिरनों और दूसरे शाकाहारी जानवरों को ठंड न लगे इसके लिए उनको केवल सूखे दाने दिए जा रहे हैं। ठंड में चिड़ियाघर के जानवरों की एक्टिविटीज देखने के लिए ऊपर फोटो पर टैप कीजिए। तस्वीरों में भी देखिए लखनऊ चिड़ियाघर का प्रबंधन और जानवरों की एक्टिविटी…