‘शादाब जकाती संग रहती है पत्नी, मुझे जान का खतरा’:मेरठ में थाने पहुंचा पति, इंस्पेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोया

यूपी में मेरठ के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार शादाब साथ काम करने वाली महिला कलाकार इरम की वजह से मुश्किलों में हैं। इरम के पति खुर्शीद उर्फ सोनू ने शादाब जकाती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोनू गुरुवार को इंचौली थाने पहुंचे और छाती पीट-पीटकर रोने लगे। पुलिस के सामने शादाब और इरम को लेकर बड़े-बड़े दावे किए। उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी ज्यादा वक्त शादाब के साथ बिताती है। दोनों कई-कई दिन साथ रहते हैं। दोनों मिलकर मुझे मारना चाहते हैं। इसलिए पुलिस मेरी मदद करे। ’10 वाला बिस्कुट कितने का है जी’ REEL से फेमस हुए शादाब हाल ही में अपनी नाबालिग बेटी के साथ वीडियो बनाकर बुरे फंस गए थे। शादाब बेटी के साथ कव्वाली गाते नजर आ रहे थे। ‘दो घूंट पिला दे साकिया…’ पर शराबियों की तरह एक्टिंग और डांस कर रहे थे। इससे पहले पिछले साल नवंबर में अभद्र REEL को लेकर भाजपा नेता राहुल ठाकुर ने शादाब जकाती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था। हालांकि, उन्हें जमानत मिल गई थी, जिससे वो जेल जाने से बच गए थे। पहले शादाब और इरम की REEL की तस्वीरें देख लीजिए… अब पढ़िए खुर्शीद ने क्या-क्या आरोप लगाए… मेरठ पुलिस के मुताबिक, खुर्शीद उर्फ सोनू इंचौली में रहता है। वह टायर रिपेयरिंग का काम करता है। उसे हार्ट की गंभीर बीमारी है। उसका कहना है कि जब मैं केस कराने की बात करता हूं तो जकाती और मेरी पत्नी रुपए की धौंस दिखाते हैं। कहते हैं कि कोर्ट खरीद लूंगा, पुलिस वालों को खरीद लूंगा। तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। सोनू का आरोप है कि इरम बुधवार को शादाब के साथ देहरादून जा रही थी। उसने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए पत्नी को जाने से मना किया तो उसने कहा कि तू मर जा। सोनू ने दावा किया कि पत्नी शादाब के कहने पर ही मेरे साथ ऐसा कर रही है। पत्नी बोली- पति मारपीट करता था, तलाक दे चुका इस पूरे मामले को लेकर इरम ने दैनिक भास्कर से बात की। उन्होंने कहा- शादाब पर लगाए गए सभी आरोप झूठे और निराधार हैं। मैं शादाब के साथ काम करती हूं, जिससे मिलने वाले पैसों से मैं अपने बच्चों का पेट पाल रही हूं। काम के लिए अपनी मर्जी से शादाब के साथ जाती हूं। पति खुर्शीद मेरे साथ मारपीट करता था। वह मुझे पहले ही तलाक दे चुका है। मैंने इंचौली थाने में उसकी शिकायत भी की है। पुलिस बोली अब तक कोई शिकायत नहीं मिली सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने कहा- खुर्शीद थाने आया था, लेकिन उसने अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। पत्नी ने भी वीडियो के जरिए अपना पक्ष रखा है। लिखित शिकायत मिलने पर ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खबर में आगे बढ़ने से पहले इस पोल पर अपनी राय दीजिए… कौन हैं शादाब जकाती? अब उस वीडियो के बारे में जानिए, जिसके लिए शादाब गिरफ्तार हुए थे ——————— ये खबर भी पढ़िए यूपी में बूंदाबांदी, 4 दिन भयंकर ठंड पड़ेगी:30 जिलों में कोहरा, इटावा में ट्रक टकराए, ड्राइवर जलकर कंकाल हुआ उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। शिमला, मनाली और नैनीताल जैसे हिल स्टेशनों से भी ज्यादा सर्दी पड़ रही है। इस बीच नए साल पर पश्चिमी यूपी में मथुरा, हाथरस, बदायूं और फर्रुखाबाद समेत कई जिलों में हुई बूंदाबांदी ने ठिठुरन बढ़ा दी। प्रदेश में सीजन में पहली बार रात के वक्त न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पूरी खबर पढ़िए