झांसी में 70 लाख की रिश्वत लेने वाली सेंट्रल जीएसटी की डिप्टी कमिश्नर (IRS अफसर) प्रभा भंडारी बहुत ही शातिर निकली। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई उसके नमो होम्स स्थित फ्लेट नंबर A–311 की तलाशी लेना चाहती थी, लेकिन प्रभा भंडारी ने फ्लैट की चाबी नहीं दी। वो लगभग 24 घंटे तक सीबीआई को भटकाती रही। फ्लैट के बाहर सीबीआई टीम डेरा डाले थी। जब चाबी नहीं मिली तो टीम ने लॉक तोड़ने वाले मैकेनिक बुलाए। लॉक तोड़कर सीबीआई टीम फ्लैट के अंदर दाखिल हुई। 4 घंटे तलाशी ली गई। सीबीआई के एक अफसर ने बताया- फ्लैट से लगभग 30 लाख रुपए के गहने, डेढ़ लाख रुपए कैश और फ्लेट के कागजात मिले हैं। फ्लैट प्रभा और उनके पति के नाम पर है। अब प्रभा भंडारी के बैंक खाते भी खंगाले जा रहे हैं। दरअसल, 18 दिसंबर को सेंट्रल GST ने जय अम्बे प्लाईवुड और जय दुर्गा हार्डवेयर पर छापा मारकर करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी थी। जीएसटी अफसरों ने मामले को निपटाने और टैक्स को घटाकर 50 लाख करने के बदले में डेढ़ करोड़ की रिश्वत मांगी। सीबीआई ने मंगलवार को 70 लाख की घूस लेते सुपरिटेंडेंट अनिल तिवारी और अजय शर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। उनके साथ दुर्गा हार्डवेयर फर्म के मालिक राजू मंगनानी और वकील नरेश को भी अरेस्ट किया था। बाद में दिल्ली से डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी को अरेस्ट कर लिया था। CBI की FIR में दो और कारोबारियों के नाम
खुलासा होने के बाद सीबीआई ने लखनऊ में 7 नामजद और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी, जीएसटी सुपरिटेंडेंट सिविल लाइन निवासी अनिल तिवारी और शिवाजी नगर निवासी अजय शर्मा, सिविल लाइंस निवासी वकील नरेश कुमार गुप्ता और मयूर विहार कॉलानी निवासी जय दुर्गा हार्डवेयर के मालिक राजू मंगनानी अरेस्ट हो चुके हैं। इसके अलावा राजू का भाई तेजपाल मंगनानी और आवास विकास कॉलोनी-1 निवासी जय अंबे प्लाईवुड के मालिक लोकेश तोलानी को भी आरोपी बनाया गया है। पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई इंस्पेक्टर आशीष कुमार सिंह कर रहे हैं। सीबीआई ने डिप्टी कमिश्नर समेत दोनों सुपरिटेंडेंट की अकूत संपत्तियां खंगालना शुरू कर दिया है। सीबीआई की रडार पर कैसे आईं? अब पढ़िए, सीबीआई के ट्रैप की पूरी कहानी 6 महीने पहले झांसी में तैनात हुई थी प्रभा भंडारी डिप्टी कमिश्नर आईआरएस प्रभा भंडारी की 6 माह पहले तैनाती हुई थी। हालांकि, उन्होंने भी अनिल एवं अजय के हवाले ही पूरा कार्यालय कर दिया था। बताया जाता है कि प्रभा ने कुछ महीने पहले ही 68 लाख रुपए का फ्लैट खरीदा था। जीएसटी अफसरों के पास से घूस के तौर पर 70 लाख समेत 1.60 करोड़ रुपए बरामद हुए। उनके घर से सोने-चांदी की ईंट एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाए जाने की बात भी उजागर हुई। हालांकि सीबीआई ने अलग-अलग बरामदगी का खुलासा नहीं किया। हार्डवेयर का बड़ा कारोबारी है राजू मंगनानी 70 लाख रुपए की रिश्वत देते सीबीआई के हत्थे चढ़ा राजू मंगनानी की गिनती शहर के बड़े कारोबारियों में होती है। उसने अपने भाई तेजपाल के साथ मिलकर जय दुर्गा हार्डवेयर नाम से फर्म बनाई है। यह फर्म दरवाजे, प्लाईवुड समेत तमाम सारे आइटम की सप्लाई का काम करती है। आसपास के कई जनपदों में भी इनका कामकाज फैला है। इसके अलावा दोनों भाइयों ने कुछ समय पहले जमीन का काम भी शुरू कर दिया था। ——————– ये खबर भी पढ़ें… रैपिड-ट्रेन में गंदी हरकत करने वाले छात्र-छात्रा की सगाई हुई:गाजियाबाद में एक हफ्ते में शादी; लड़की BCA, लड़का B.Tech कर रहा गाजियाबाद में नमो भारत रैपिड ट्रेन में गंदी हरकत करने वाले छात्र-छात्रा की इंगेजमेंट (सगाई) करा दी गई। साथ ही शादी की तारीख भी फिक्स कर दी गई। एक सप्ताह में दोनों की शादी कर दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…