प्रयागराज में IAS के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। रविवार को पुलिस रेड में 4 लड़कियां और 5 लड़के आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में थाने लेकर गई है। कहा जा रहा है कि यह मकान 3 महीने पहले 15 हजार रुपए महीने के किराए पर लिया गया था। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह रैकेट कब से चल रहा था। इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। छापेमारी की कार्रवाई नई बस्ती कीडगंज में हुई। सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला दरवाजा नहीं खोला, तो पुलिसवालों ने तोड़ दिया
कीडगंज की नई बस्ती में एक IAS अफसर का दो मंजिला मकान है। पिछले कई महीनों से इस मकान में लड़के-लड़कियों का आना-जाना लगा रहता था। रात में भी कई लोग आते-जाते थे। इस पर आसपास रहने वाले लोगों को शक हुआ। उन्होंने रविवार को कीडगंज थाना पुलिस को सूचना दे दी। पता चलते ही रविवार दोपहर करीब 2 बजे थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह और एसीपी राजीव यादव ने मकान पर छापा मारा। घर में RAID पड़ने का पता चलते ही अंदर मौजूद लड़के-लड़कियों ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिसवालों ने दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस जब अंदर पहुंची, तो अलग-अलग कमरों में लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मौजूद थे। पुलिस को देखकर सभी आसपास खुद चादर या दूसरे कपड़ों से ढंकने लगे। पुलिस को कमरे के अंदर आपत्तिजनक सामान भी मिला। पुलिस ने 2 कमरों से 4 लड़कियों और 4 लड़कों को हिरासत में ले लिया। वहीं, बाहर बैठकर पहरेदारी कर रहे सरगना को भी पुलिस ने पकड़ लिया। 3 महीने पहले 15 हजार रुपए के किराए पर लिया मकान
सरगना का नाम सर्वेश द्विवेदी है। वह प्रयागराज में दरियाबाद के अतरसुइया का रहने वाला है। सर्वेश ने पुलिस को बताया- मैंने IAS से 3 महीने पहले 15 हजार रुपए महीने किराए पर मकान लिया था। इसका मैंने एग्रीमेंट भी कराया था कि फैमिली के साथ रहूंगा। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्वेश 10-15 दिन के लिए अपने परिवार को इस घर में लेकर आया था। इसके बाद यहां संदिग्ध गतिविधियां शुरू हो गईं। इससे मोहल्लेवालों को भी परेशानी हो रही थी। बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा था। एक लड़की पश्चिम बंगाल की, तो दूसरी वाराणसी की
छापेमारी के दौरान पकड़ी गई 4 लड़कियों में से एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। दूसरी लड़की वाराणसी की रहने वाली है। वहीं अन्य 2 लड़कियां प्रयागराज की हैं। पश्चिम बंगाल की लड़की ने बताया कि मैं फेसबुक से इनके संपर्क में आई थी। इसके बाद मैं यहां आ गई। ये लोग पकड़े गए
पुलिस की रेड में मयंक कुशवाहा (19), अनुज मिश्रा (23), सैफुल सिद्दीकी (23) और अतुल कुमार (35) पकड़े गए हैं। सभी प्रयागराज के रहने वाले हैं। ————————– ये खबर भी पढ़ें… महिला क्रिकेटर से बोले प्रेमानंदजी-मनोरंजन में फंसे तो करियर खत्म; कहा- क्रिकेट खेल है, लेकिन जीत पर पूरा देश खुश होता है ‘मैच जीतना तो एक खेल है, लेकिन इससे पूरे देशवासी खुश हो जाते हैं। भारतवासी खेल को केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव से जोड़कर देखते हैं। इसलिए खिलाड़ी को हमेशा जीतने की कोशिश करनी चाहिए। अच्छा अभ्यास करना चाहिए और भगवान का चिंतन रखना चाहिए।’ पढ़िए पूरी खबर