बुलंदशहर में जमीनी विवाद में पूर्व बसपा विधायक मरहूम हाजी अलीम के भतीजे की हत्या कर दी गई। वह अपने भाई के साथ जमीन की पैमाइश पर गए थे। तभी दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। उन्होंने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जब दोनों बेसुध होकर गिर गए, तो धारदार हथियार से कई वार किए। इसके बाद दोनों के सीने पर गाड़ी चढ़ा दी और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंची। दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने छोटे भाई सूफियान (43) को मृत घोषित कर दिया। जबकि अकरम (45) का इलाज चल रहा है। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्यासपुर गांव की है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… ग्यासपुर गांव निवासी सूफियान और अकरम, सदर विधानसभा क्षेत्र से 2 बार बसपा के टिकट पर विधायक रहे मरहूम हाजी अलीम के भतीजे हैं। उनके पिता हाजी वाहिद प्रॉपर्टी डीलर हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में सैकड़ों की भीड़ पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जिला अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एहतियातन 3 थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया- करीब साढ़े 8 बजे बाग की पैमाइश के दौरान विवाद हुआ था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम लगाई गई है। बताया जा रहा है जिला अस्पताल के बाहर करीब एक हजार लोगों की भीड़ है। परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जानिए कौन हैं हाजी अलीम —————————— ये भी पढ़ें: दो दोस्तों के सिर कटकर 25 मीटर दूर गिरे:आजमगढ़ में बाइक सवार 70 की स्पीड में ट्रक से टकराए; पायदान से गला कटा आजमगढ़ में भीषण हादसा हुआ है। यहां दो दोस्तों के सिर धड़ से अलग हो गए। दोनों के सिर बॉडी से करीब 25 मीटर दूर जा गिरे। जिसने भी यह हादसा देखा कांप उठा। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे बाइक सवार दो युवक 70 की स्पीड में ट्रक में साइड से घुस गए। दोनों की गर्दन ट्रक के फुटरेस्ट (पायदान) से टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक झटके में दोनों युवकों के सिर कटकर अलग हो गए। (पढ़ें पूरी खबर)