‘शव प्रेमिका को दिखाया जाए’ लिखकर युवक ने सुसाइड किया:लखनऊ में छत पर अचेत मिला, हॉस्पिटल ले जाते समय दम तोड़ा

लखनऊ के कैसरबाग इलाके में 21 साल से युवक ने सुसाइड नोट लिखकर जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सुसाइड नोट में युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अंजनी मिश्र के मुताबिक, उन्नाव निवासी काली प्रसाद का बेटा अवधेश प्रसाद (21) कैसरबाग के ख्यालीगंज में अकेले रहता था। वह अमीनाबाद मेडिसन मार्केट में काम करता था। शनिवार रात काम से लौटने के बाद देर रात उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। छत पर गंभीर हालत में मिला रविवार सुबह मकान मालिक ने अवधेश को छत पर गंभीर हालत में पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस उसे बलरामपुर अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में अवधेश ने लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार वह खुद है। उसका शव प्रेमिका को दिखाया जाए। परिवार वालों को सूचना देने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को उन्नाव ले गए। पुलिस को किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी।