गाजियाबाद में थार सवार हमलावरों ने बलेनो सवार मोबाइल व्यापारी पर शनिवार को जानलेवा हमला किया। जहां कई राउंड फायरिंग की। इसमें मोबाइल शॉप के व्यापारी की किसी तरह जान बची। इस मामले में आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी। जहां 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने एसएचओ नंदग्राम को कड़ी फटकार लगाई। पहले फोन पर धमकी फिर फायरिंग सिकरोड निवासी हर्ष कुमार पुत्र सुनील कुमार की मेन रोड पर मोबाइल की दुकान है। हर्ष ने बताया- 1 जनवरी की रात उनका छोटा भाई लक्की अपने दोस्त के साथ राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक वीवीआईपी सोसाइटी गया था। वहां थार ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी। इसके बाद अमित काजरा, पंकज चौधरी, शाहिल, एकलव्य पाठक और 2 अन्य युवकों ने लक्की के साथ मारपीट की। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की सूचना उन्होंने मोरटा पुलिस चौकी को दी थी। 3 जनवरी की सुबह करीब साढ़े 10 बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने पूछा कि क्या वह हर्ष बोल रहे हैं। हां कहने पर आरोपी ने कहा- तू हमारे खिलाफ पुलिस में शिकायत करेगा? तुझे अपनी जिंदगी प्यारी नहीं है क्या? सीसी टीवी फुटेज में कैद हुई थी थार तुझे आज जीवन से मुक्त कर देंगे। ऐसी मौत देंगे कि तेरी लाश कोई पहचान नहीं पाएगा। जो भी तेरी लाश देखेगा, हमारे नाम का ऐसा खौफ खाएगा कि फिर कभी कोई पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत नहीं करेगा। यह कहकर उसने फोन काट दिया। काले रंग की थार गाड़ी वहां आकर रुकी, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। गाड़ी के शीशे पर ‘पंकज जाट 008’ लिखा हुआ था। थार में सवार एक युवक ने शुभम की कनपटी पर पिस्टल लगाकर उसे जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपियों ने कहा कि यह हर्ष नहीं है, उसका भाई है। पूरी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई थी।