पवन सिंह ने एक्ट्रेस का हाथ पकड़कर काटा बर्थडे केक:डगमगाए तो संभालती दिखीं; मांग में सिंदूर देख यूजर्स बोले- ये तीसरी वाली तो नहीं

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का आज बर्थडे है। उन्होंने लखनऊ में अपना बर्थडे मनाया। इस बीच उनकी तीसरी शादी की चर्चा हो रही है। दरअसल, पवन सिंह का केक काटते एक वीडियो सामने आया है। जिसमें पवन सिंह लड़खड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके पास एक महिला खड़ी है। महिला की मांग में सिंदूर है। पवन सिंह पहले केक के हाथ जोड़ते हैं, फिर उसे काटने के लिए चाकू उठाते हैं। इस दौरान पवन सिंह हिलते रहते हैं। पास खड़ी महिला उन्हें संभालती है। पवन सिंह अपना एक हाथ महिला के कंधे पर रखते हैं। दूसरे से महिला का हाथ पकड़ते हैं और केक काटते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब चर्चा में हैं। लोग कह रहे हैं कहीं ये तीसरी वाली तो नहीं। पवन सिंह ने शादी कर ली है, इस तरह की बातें भी कही जा रही हैं। नए साल पर पवन सिंह ने अपनी मां के साथ लखनऊ शिफ्ट हुए हैं। सबसे पहले सोशल मीडिया के 2 पोस्ट देखिए.. ज्योति सिंह ने वीडियो शेयर कर इमोशनल पोस्ट किया पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी अपने पति को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पवन सिंह का बर्थडे मनाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा ‘हैप्पी बर्थडे भगवान आपकी सारी इच्छा पूरी करे।’ पवन सिंह और ज्योति सिंह का विवाद बिहार चुनाव के बीच छाया हुआ था। अब उनका अपने पति के लिए यह पोस्ट चर्चाओं का विषय बना हुआ है। ज्योति सिंह के शेयर किए गए वीडियो में पवन सिंह चारों ओर अपने टीम और सह कलाकारों से घिरे हुए हैं। वह सबसे पहले हाथ जोड़कर सभी को प्रणाम करते हैं। कोई उन्हें बर्थ-डे कैप पहना रहा है तो कोई उनका बर्थ-डे कैंडल जला रहा है। पवन सिंह अपने एक महिला मित्र के साथ बर्थ-डे केक काट रहे हैं। उसके हाथ में लगा केक भी चाट रहे हैं। पीछे सभी लोग हैप्पी बर्थ-डे और हर-हर महादेव कह रहे हैं। वीडियो पर खुशबू सरोज नाम की एक यूजर ने पवन सिंह को लेकर लिखा है, ‘इतना पिया है कि बोल भी नहीं पा रहा।’ ज्योति सिंह के पोस्ट की 2 तस्वीरें… पवन सिंह ने अपनी पत्नी को घर के अंदर नहीं जाने दिया पवन और ज्योति के तलाक का मामला कोर्ट में है। 5 अक्टूबर 2025 को ज्योति सिंह पवन सिंह से मिलने उनके घर गईं। घर के अंदर जाने नहीं दिया गया तो कैमरे के सामने रोती-बिलखती नजर आईं। इस घरेलू विवाद की तपिश विधानसभा चुनाव 2025 में दिखी। पहले तो पवन सिंह ने आरा से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई, लेकिन पत्नी से विवाद की वजह से बीजेपी के दबाव में उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। ज्योति ने निर्दलीय लड़ा बिहार विधानसभा का चुनाव इससे पहले वे काराकाट लोकसभा से 2024 में लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन हार गए थे। दिलचस्प यह कि पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा की लड़ाई में माले के राजा राम सिंह चुनाव जीत गए थे। विधानसभा चुनाव 2025 में ज्योति सिंह ने घोषणा किया कि काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लडे़ंगी। इस सीट पर पवन सिंह की भी नजर थी। ज्योति ने पवन पर घरेलू हिंसा, धोखा देने, जबरन गर्भपात कराने और पॉलिटिकल फायदे के लिए इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। ज्योति सिंह काराकाट से चुनाव लड़ीं, लेकिन हार गईं। ज्योति ने इस सीट पर एनडीए को भी जीतने नहीं दिया। सीपीआई एमएल के अरुण सिंह 74157 वोट लाकर चुनाव जीत गए। अब जानिए पवन और ज्योति की शादी कब हुई और दोनों के बीच विवाद कब से है ज्योति, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। दरअसल, पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था। इसके 3 साल बाद 6 मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति से यूपी के बलिया में शादी की। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्तों में खटपट शुरू हो गई। 2018 में पवन सिंह ने की थी दूसरी शादी भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों में रही है। उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह ने साल 2015 में आत्महत्या की थी। इसके बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में साथ काम करने के दौरान पवन सिंह और अक्षरा सिंह में नजदीकी बढ़ी थी। उनका रिश्ता कई सालों तक चला। फिर, उनका ब्रेकअप हो गया। पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह संग अचानक शादी करने का फैसला लिया था। दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल की, लेकिन कोर्ट में काउंसिलिंग के दौरान दोनों एक साथ रहने को सहमत की बात सामने आई थी। ——————– ये खबर भी पढ़ें ज्योति सिंह बोली- अब सुसाइड का ख्याल आता है:पवन सिंह के नाम लिखा लेटर- दूर रहना था तो पास क्यों बुलाया, मेरा दर्द समझिए भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस बीच पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर पति के नाम सार्वजनिक चिट्ठी लिखी है। ज्योति सिंह ने लिखा है कि, मुझे अपने ही जीवन से नफरत होती जा रही है। एक बार आप मुझसे बात कर लीजिए। मेरे कॉल मैसेज का रिप्लाई दे दीजिए। कभी तो मेरा दर्द समझिए। जब दूर ही होना था तो लोकसभा चुनाव में मुझे अपने पास क्यों बुलाया। पूरी खबर पढ़ें