एशेज के 5वें टेस्ट में हेड और स्मिथ के शतक:तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 518/7; इंग्लैंड पर 134 रन की बढ़त हासिल की

ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ की शतकीय पारियों ने ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज के 5वें टेस्ट में इंग्लैंड पर 134 रन की बढ़त दिला ली है। कंगारू टीम ने मंगलवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट पर 518 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 129 और ब्यू वेबस्टर 42 रन बनाकर नाबाद हैं। हेड ने दिन के पहले सेशन में जोश टंग की गेंद पर कवर ड्राइव के जरिए चौका लगाकर 105 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 166 गेंदों में 163 रन की पारी खेली, जिसमें 24 चौके और एक छक्का शामिल रहा। इससे पहले इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 384 रन पर सिमट गई थी। रोचक फैक्ट टेस्ट करियर का 12वां शतक
यह ट्रैविस हेड के टेस्ट करियर का 12वां शतक है। मौजूदा एशेज सीरीज में यह उनका तीसरा शतक रहा, जबकि SCG पर यह उनका पहला टेस्ट शतक है। दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक हेड 91 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। 121 रन पर मिला जीवनदान
हेड को 121 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला, जब बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे ब्रायडन कार्स की गेंद पर विल जैक्स ने उनका कैच छोड़ दिया। इसके बाद हेड ने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। मैथ्यू पॉट्स के एक ओवर में उन्होंने लगातार तीन चौके भी लगाए। स्मिथ का सिडनी में 5वां टेस्ट शतक
स्टीव स्मिथ ने 166 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने 95 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। यह स्मिथ का सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पांचवां टेस्ट शतक है। इस मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड अब भी रिकी पोंटिंग के नाम है, जिन्होंने यहां 6 शतक लगाए हैं। जो रूट के शतक से इंग्लैंड 384 पर सिमटा
इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 384 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने 242 गेंदों में 160 रन की पारी खेली, जिसमें 15 चौके शामिल थे। यह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर है। रूट ने अपनी पारी की 146वीं गेंद पर टेस्ट करियर का 41वां शतक पूरा किया। पूरी खबर