मऊ में उधारी के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक ग्राहक ने दुकानदार को जिंदा जलाने की कोशिश की। उस पर चाकू से हमला कर दिया। कंधे और पेट पर कई वार किए। चाकू दुकानदार के पेट में फंस गया। करीब 3 घंटे तक फंसा रहा, जिसे डॉक्टर्स ने ऑपरेट कर बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर उसे BHU ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। मंगलवार रात की यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर घोसी क्षेत्र के दरियाबाद गांव की है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है। अब पूरा मामला सिलसिलेवार पढ़िए… पुलिस बोली- पैसे के लेनदेन का मामला, आरोपी फरार
घोसी थाना प्रभारी प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया- घटना मंगलवार रात पैसे के लेनदेन को लेकर हुई है। आरोपी चाकू मारकर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया- उधारी को लेकर पहले भी उदयभान और लेनदारों के बीच विवाद होता रहा है। —————————— ये खबर भी पढ़िए… मासूम से 48 साल के अधेड़ ने रेप किया:अमरोहा पुलिस ने एनकाउंटर में गोली मारकर पकड़ा, दरोगा बाल-बाल बचे यूपी के अमरोहा में 48 साल के आरोपी ने 4 साल की बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची अपनी नानी के साथ रहती थी। वह मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी उसे चॉकलेट का लालच देकर सुनसान जगह पर ले गया। उससे रेप कर लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। घर पर परिजन बच्ची को तलाशने लगे। करीब एक घंटे बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसे घर से 200 मीटर दूर नहर के किनारे खून से लथपथ पाया। से तत्काल नजदीकी सीएचसी ले गए। जहां गंभीर हालत देखते हुए बच्ची को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। पढ़िए पूरी खबर…