वाराणसी की दालमंडी गली के चौड़ीकरण को लेकर PWD का 5 जनवरी का अल्टीमेटम खत्म हो चुका है। अब प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके तहत बुधवार को एडीएम सिटी, एसीपी और भारी पुलिस फोर्स के साथ प्रशासनिक अधिकारी दालमंडी पहुंचे। दूसरे चरण के तहत 7वें मकान को तोड़ना शुरू कर दिया है। दुकानदारों ने विरोध करना चाहा, लेकिन फोर्स देखकर कोई विरोध नहीं कर रहा है। इससे पहले, नवंबर में पहले चरण के तहत 6 मकानों को गिराया गया था। दूसरे चरण में 3 मकानों को गिराया गया है। मौके पर तीन थानों की पुलिस के करीब 150 जवान तैनात रही। पूरी गली में बैरिकेडिंग कर दी गई थी।ड्रोन से निगरानी भी की गई। पीएसी और पैरामिलिट्री के करीब 100 जवान रिजर्व में रखे गए थे। किसी भी तरह की भीड़ या विरोध की स्थिति से निपटने के लिए पूरे इलाके में कड़ी निगरानी की गई। प्रशासन का कहना है कि जिन लोगों ने अब तक अपनी रजिस्ट्री नहीं कराई है, उन्हें अब परेशानी उठानी पड़ेगी। दालमंडी में कुल 186 मकान चिन्हित हैं, जिनमें से अब तक सिर्फ 40 की रजिस्ट्री हुई है। नवंबर के बाद रुकी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अब दोबारा शुरू कर दी गई है। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में चौड़ीकरण का काम आगे बढ़ाया जाएगा। 3 तस्वीरें देखिए… दालमंडी में हो रही कार्रवाई से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…