एक्ट्रेस टीना आहूजा ने ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन किया:कानपुर में बोलीं- डायमंड कलेक्शन को मैंने खुद डिजाइन किया, सीखने की कोई उम्र नहीं

अभिनेत्री टीना आहूजा बुधवार को कानपुर पहुंचीं। वह शहर में एक ज्वेलर्स शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने नए शोरूम की सराहना करते हुए कहा कि यहां खूबसूरती, बेहतरीन कारीगरी और किफायती दामों का शानदार मेल देखने को मिलता है। टीना ने बताया कि शोरूम में मौजूद डायमंड कलेक्शन को उन्होंने स्वयं डिजाइन किया है, जिसमें आधुनिकता और परंपरा का संतुलन झलकता है। कानपुर की यादें और लोगों का अपनापन किया साझा
टीना आहूजा ने कानपुर से जुड़ी अपनी यादों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि यह उनकी दूसरी कानपुर यात्रा है, इससे पहले वह अपने पिता और अभिनेता गोविंदा के साथ यहां आई थीं। टीना ने कहा कि उन्हें कानपुर का खाना, यहां के लोगों का अपनापन और उनकी मिठास बेहद पसंद है। इस बार उन्होंने शहर के सर्द मौसम का अनुभव किया, जिसे उन्होंने बेहद खूबसूरत बताया। आने वाले प्रोजेक्ट्स पर की बात
कार्यक्रम के दौरान टीना ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि इसी महीने उनका एक टॉक शो रिलीज होने वाला है, जबकि अगस्त में एक और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट दर्शकों के सामने आएगा। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपनी खूबियों को पहचाने और नए अनुभवों की तलाश करता रहे। सीखने की कोई उम्र नहीं: टीना
अभिनेत्री ने कहा कि असफलता कभी समाधान नहीं होती और व्यक्ति को वही काम करना चाहिए, जिससे उसे खुशी मिले। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें कैमरे के सामने अभिनय करने के साथ-साथ कैमरे के पीछे काम करना भी पसंद है। टीना आहूजा ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और हर नया अनुभव इंसान को और बेहतर बनाता है।