आजमगढ़ में टीचर ने पूछा-तुम्हें किसने बनाया, बच्चे बोले- अल्लाह:जमीन-चांद, सूरज किसने बनाया?; देखिए टीचर के पढ़ाने का VIDEO

आजमगढ़ के एक स्कूल की टीचर का बच्चों के पढ़ाने का वीडियो सामने आया है। जिसमें टीचर बच्चों से पूछती है, तुम कौन हो? बच्चे जवाब देते हैं- मुसलमान। तुमको किसने बनाया? बच्चे बोले- अल्लाह ने। जमीन, चांद, सूरज किसने बनाया, बच्चे बोले- अल्लाह ताला। वीडियो में स्कूल ड्रेस में 5-6 साल के बच्चे खड़े दिख रहे हैं। वीडियो में टीचर का चेहरा नहीं है, लेकिन बच्चों को पढ़ाने की उनकी आवाज रिकॉर्ड हुई है। बताया जा रहा है कि स्कूल का नाम आजमगढ़ पब्लिश स्कूल है। जिसकी मान्यता CBSE बोर्ड से है। स्कूल सराय थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट के कोटिला में है। यहां करीब 70 फीसदी मुस्लिम और 30 फीसदी हिंदू रहते हैं। सपा के विधान परिषद सदस्य शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली का है। स्कूल के डायरेक्टर नोमान हैं। प्रबंधक बोले- टीचर को नोटिस दिया
दैनिक भास्कर से स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद नोमान ने कहा- स्कूल में एक विषय उर्दू है। उसी से संबंधित चीजें पढ़ाई जा रही होंगी। संबंधित शिक्षिका को नोटिस भेजा है, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएम बोले- जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया
आजमगढ़ के डीएम रविंद्र कुमार ने बताया- मामले की शिकायत मिली है। आजमगढ़ पब्लिक स्कूल के वायरल हो रहे वीडियो के मामले में 3 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। —————— ये भी पढ़ें- कानपुर में रिटायर्ड महिला दरोगा से चेन लूट का VIDEO: पता पूछने के बहाने रोका, धक्का देकर गिराया; पति मिर्जापुर में डिप्टी जेलर कानपुर में बाइक सवार 2 बदमाशों ने मिर्जापुर के डिप्टी जेलर की रिटायर दरोगा पत्नी से सोने की चेन लूट ली। शातिर बदमाशों ने पता पूछने के बहाने डिप्टी जेलर की पत्नी को रोका और चेन खींच ली। इसके बाद उनको धक्का देकर गिरा दिया और भाग निकले। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। महिला की सूचना पर रावतपुर थाने की पुलिस और डीसीपी खुद मौके पर पहुंचे। पढ़िए पूरी खबर…