कानपुर में गैंगरेप का आरोपी पत्रकार गिड़गिड़ाया:बोला- मुझे फंसाया गया, लड़की को कभी देखा नहीं; स्कॉर्पियो में दरोगा संग की दरिंदगी

साहब, मैंने रेप नहीं किया। उस लड़की को न कभी देखा, न कभी बात हुई। आप मेडिकल करा लीजिए। मैं निर्दोष हूं। अगर दोषी मिलता हूं, तो जेल भेज दीजिएगा। मुझे रंजिशन फंसाया जा रहा है। सोमवार रात अमित दरोगा का फोन आया। कहा, RPF में नए इंस्पेक्टर आए हैं। लोहा चोरी हुआ है, मिलना चाहते हैं। अपने पत्रकार साथियों से पता करो। हम बाइक से 35 नंबर सोना क्रॉसिंग पहुंचे। वहां RPF इंस्पेक्टर मिले, साथ में अमित दरोगा थे। इसी बीच लड़के अपनी बहन को ढूंढते हुए आए। मुझे भी देख लिया, तो मेरा भी नाम लिख दिया। क्रॉसिंग के पास फिंगर का ठेला लगाने वाले लड़के से लड़की का अफेयर चल रहा है। उससे पता करा लीजिए। वह उससे मिलता रहता है। जांच करा लीजिए, पूरी सच्चाई सामने निकलकर आ जाएगी। ये बातें रो-रोकर गैंगरेप के आरोपी पत्रकार शिवबरन ने पुलिस के सामने बताईं। कानपुर के सचेंडी थाने में मंगलवार को 14 साल की लड़की ने बिठूर में तैनात दरोगा अमित मौर्या और पत्रकार शिवबरन पर गैंगरेप की FIR दर्ज कराई है। पत्रकार शिवबरन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पीड़िता को कोर्ट में पुलिस ने पेश तो किया, मगर शाम तक बयान दर्ज नहीं कराए जा सके। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को संवासिनी गृह भेजा है। आरोपी दरोगा अभी फरार है। उसकी तलाश में चार टीमें लगी हुई हैं। मामले में लापरवाही बरतने पर DCP वेस्ट को हटा दिया है। पत्रकार ने सफाई में क्या-क्या कहा, पढ़िए अब सिलसिलेवार तरीके से पूरी घटना जानिए ​​​​​​आरोपी दरोगा की धमकियों से परिजन डरे
पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद से उसका मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है। मेडिकल के बाद भी पुलिस ने उसे घर नहीं भेजा। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने कहा कि कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद ही घर भेजा जाएगा। उसे रात करीब 3 बजे छोड़ा गया। आरोपी दरोगा की लगातार धमकियों से परिजन डरे हुए हैं। हाल ही में दरोगा का हुआ था तबादला
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कुछ समय पहले तक आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या भीमसेन चौकी प्रभारी था। कुछ दिन पहले डीसीपी वेस्ट दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने उसका तबादला बिठूर थाने में किया था, लेकिन अभी उसकी रवानगी नहीं हुई थी। भीमसेन चौकी के नए प्रभारी छुट्‌टी पर थे। इसी दौरान दरोगा का क्षेत्र में आना-जाना बना रहा। जांच में सामने आया है कि दरोगा की पत्रकार शिवबरन से दोस्ती है और दोनों को साथ जाते हुए देखा गया था। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि आरोपी दरोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ——————————– ये खबर भी पढ़िए- प्रेमी ने महिला की हत्या कर शव दफनाया: कानपुर में 10 महीने बाद कंकाल बरामद, भाई के साथ रहने को राजी न हुई तो गला दबाया कानपुर में 7 बच्चों की मां को उसके प्रेमी ने मारकर जमीन में दफना दिया। 10 महीने तक राज छिपाकर रखा। इसका खुलासा तब हुआ, जब महिला अपने बेटे के बुलाने पर शादी में घर नहीं पहुंची। बेटा प्रेमी के घर पहुंचा, तो मां नहीं मिली। प्रेमी से पूछा तो उसने कहा- तुम्हारी मां अब कभी नहीं आएगी। इसके बाद बेटे ने शक के आधार पर प्रेमी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रेमी को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…