गोमती नगर के विनीत खंड-2 स्थित ओंकारेश्वर पार्क में सनातन समिति उत्तर प्रदेश द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्क और मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। सुंदरकांड पाठ के दौरान हनुमान चालीसा, चौपाइयों और आरती का गायन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। भजन-कीर्तन में सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता का माध्यम समिति के पदाधिकारी सुरेंद्र नाथ शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन धर्म के संरक्षण और संवर्धन का संदेश देना था। समिति के सदस्यों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और जयघोष के साथ हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया और स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की सराहना की। सनातन समिति उत्तर प्रदेश सनातन धर्म की सुरक्षा, संरक्षण और विस्तार के लिए निरंतर सक्रिय है। समिति नियमित रूप से धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन करती है। इसके अतिरिक्त, हिंदू एकता और जन-जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं।वर्तमान में समिति से लगभग 2000 सदस्य जुड़े हुए हैं। ये सभी सदस्य सनातनी परंपराओं की रक्षा और समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। समिति संगठनात्मक मजबूती के साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है। 351 कंबलों का निःशुल्क वितरण किया गया सुरेंद्र नाथ शुक्ला ने यह भी बताया कि पिछले एक माह में समिति ने 351 कंबलों का निःशुल्क वितरण किया गया। यह वितरण गरीबों, निर्धनों, वंचितों और असहायों के बीच किया गया। समिति सेवा कार्यों को प्राथमिकता देती है।इसके अलावा, समिति द्वारा गायों को हरा चारा खिलाना, हिंदू एकता के लिए रैली निकालना, दीप यज्ञ और तुलसी पूजन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। समिति आगे भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कहती है।