मेरठ के प्रभारी मंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह गुरुवार रात को मेरठ पहुंचे। मेरठ सर्किट हाउस में पहुंचे जहां भाजपा नेता उनसे मिलने पहुंचे। इसके बाद वो निरीक्षण करने गए। प्रभारी मंत्री अब 9 जनवरी को मेरठ में रहकर विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। 8 जनवरी की शाम वह मेरठ स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद रात में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय शंकर आश्रम जाएंगे, जहां आरएसएस पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। 9 जनवरी को प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस में भाजपा की जिला और महानगर इकाइयों की कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके बाद विकास भवन सभागार में विकास कार्यों, बजट और कानून व्यवस्था से संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।