गाजियाबाद में थूक लागकर तंदूरी रोटियां बनाईं:पुलिस ने FIR दर्ज कर जावेद को अरेस्ट किया, लोगों ने रोटी खाने से किया मना

गाजियाबाद में दुहाई में नॉनवेज रेस्टोरेंट में थूक लगाकर तंदूरी रोटी बनाई जा रहीं थी। आज यहां जब लोग खाना खाने पहुंचे तो आरोपी की घिनौनी करतूत देखते हुए वीडियो बना ली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वीडियो के आधार पर थाना प्रभारी मधुबन बापूधाम अखिलेश सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी जावेद को हिरासत में लिया है। जिसके खिलाफ तहरीर के आधार पर केस दर्ज की कार्रवाई की जा रही है। यह है पूरा मामला गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के दुहाई रेपिड पिलर नंबर 750 के सामने चिकन प्वाइंट के नाम से रेस्टोरेंट है। आज शाम को दुहाई के लोग यहां खाना खाने पहुंचे थे। इस बीच एक कारीगर को देखा कि वह रोटी सेंकते हुए थूक लगा रहा था। लोगों ने कई बार ऐसा करते हुए देखा। जिसके बाद वीडियो बना ली। वीडियो पुलिस को भेजी। आरोपी की पहचान जावेद पुत्र चांद मोहम्मद के रुप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने आराेपी को अरेस्ट कर लिया। इससे पहले यहां हर्ष चौधरी और अन्य लोगों ने खाना खाने से मना कर दिया। वीडियो पुलिस को भेजी गई। जिसके बाद पुलिस पहुंची और रात में ही आरोपी को पकड़कर थाने लाया गया। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। केस दर्ज किया जा रहा ACP कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि एक वीडियो सामने आया है। कि दुकान पर काम करने वाले युवक ने थूक लगाकर रोटी बनाई जा रही। वीडियो का संज्ञान लिया गया है। जहां जावेद अंसारी पुत्र चांद निवासी मुरादनगर को अरेस्ट किया गया है। जांच में पता चला कि इवन चिकन प्वाइंट वसीम निवासी मुरादनगर के नाम से है। जिसमें पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।