सपा विधायक को घर के बगल में दफनाया गया:सोनभद्र में विजय गोंड को राज्यमंत्री ने कंधा दिया; जय बड़ा देव, सेवा-सेवा के लगे नारे

सपा विधायक विजय सिंह गोंड का सोनभद्र में पैतृक गांव कटौली में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम यात्रा के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हजारों लोग उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे। अंतिम यात्रा में सपा नेताओं के अलावा यूपी सरकार के राज्यमंत्री संजीव गौड़ और छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री राम विचार नेताम भी शामिल हुए। मंत्री गौड़ ने विधायक के बेटों के साथ अर्थी को कंधा भी दिया। अंतिम संस्कार आदिवासी परंपरा और गोंड रीति-रिवाज से किया गया। जय बड़ा देव, सेवा-सेवा के नारे लगते रहे। विधायक को उनके घर के बगल में ही 6 फीट गहरी और 7 फीट लंबी कब्र में दफनाया गया। विजय सिंह गोंड का गुरुवार को लखनऊ PGI में निधन हो गया था। वे 71 साल के थे। करीब एक साल से बीमार चल रहे थे। उनकी दोनों किडनियां खराब हो गई थीं। दो महीने से लखनऊ PGI में उनका इलाज चल रहा था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी गुरुवार को PGI पहुंचे थे। रात साढ़े 9 बजे गांव लाया गया था पार्थिव शरीर
विजय सिंह गोंड का पार्थिव शरीर गुरुवार रात 9.30 बजे सोनभद्र सपा कार्यालय लाया गया था। शव पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट गई थी। पार्टी के झंडे में लपेटकर कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनका शव सोनभद्र से 110 किलोमीटर दूर उनके पैतृक निवास दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव ले जाया गया। मुलायम सरकार में मंत्री रहे
विजय सिंह दुद्धी विधानसभा सीट से 8 बार विधायक रहे। मुलायम सरकार में राज्यमंत्री भी रहे। कांग्रेस नेता रामप्यारे पनिका ने विजय सिंह को राजनीति में आगे बढ़ाया था। लेकिन, बाद में विजय सिंह ने अपने गुरु को ही हराकर इतिहास रचा था। विजय सिंह गोंड दो भाई एक बहन थे। छोटे भाई प्रदीप सिंह और बहन का देहांत हो चुका है। परिवार में अब पत्नी कृष्णा सिंह और तीन बेटे हैं। बड़े बेटे वीरेंद्र प्रताप सिंह सिविल जज हैं। वो वर्तमान में बाराबंकी में तैनात हैं। मंझले बेटे सुरेंद्र प्रताप सिंह जल निगम में इंजीनियर थे। उन्होंने अपनी स्वेच्छा से कुछ साल पहले नौकरी छोड़ दी। सबसे छोटे बेटे नरेंद्र प्रताप सिंह पिता के साथ ही रहते थे। उनका मैनेजमेंट का सारा काम काज नरेंद्र ही देखते थे। कब कहां और कैसे होगा विधायक का अंतिम संस्कार जानने के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए…