आजम खान रामपुर जेल में जमीन पर सो रहे:पत्नी ने की मुलाकात, बोलीं- साहब को सर्दी-बुखार, बेड तक नहीं दिया

यूपी में रामपुर जिला जेल में बंद सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान से पत्नी तंजीन फातिमा मिलने पहुंचीं। मुलाकात के बाद बाहर आते ही उन्होंने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। कहा- आजम साहब को कई दिनों से सर्दी-जुकाम और बुखार है। इसके बावजूद उन्हें बेड तक नहीं दिया गया। कड़ाके की ठंड के बीच वह जमीन पर सोने को मजबूर हैं। करीब आधे घंटे की मुलाकात के बाद तंजीन ने कहा- उम्र और सेहत को देखते हुए आजम को नियमों के तहत ‘ए-श्रेणी’ की सुविधाएं मिलनी चाहिए। लेकिन, जेल प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यह कोई पहली बार नहीं है। कई बार अधिकारियों के सामने यह मुद्दा उठाया जा चुका है, लेकिन हर बार अनदेखी की गई। यह मानवीय नहीं है। इससे पहले भी आजम से मुलाकात के बाद तंजीन और बड़े बेटे अदीब ने जेल में ठंड से बचाव के इंतजामों को लेकर सवाल उठाए थे। तस्वीरें देखिए… जेल अधीक्षक राजेश यादव ने आरोपों को निराधार बताया। कहा- आजम खान की तबीयत सामान्य है। उन्हें कोई गंभीर समस्या नहीं है। प्रशासन के मुताबिक, जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम नियमित रूप से मेडिकल जांच कर रही है। जेल मैनुअल के अनुसार जो भी सुविधाएं तय हैं, दी जा रही हैं। आरोप तथ्यहीन हैं। कैदियों को कब मिलती हैं खास सुविधाएं यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने बताया कि जेल में सभी कैदियों को एक समान सुविधाएं मिलती हैं। हालांकि, अगर सरकार किसी कैदी को ‘सुपीरियर कैदी’ का दर्जा देती है तो फिर उसकी सुविधाएं बढ़ सकती हैं। उसे बेड या जरूरत का अन्य सामान दिया जा सकता है। इसके अलावा, कोर्ट के समक्ष भी कैदी अपनी जरूरत की चीजें मांग सकता है। अगर कोर्ट अनुमति देती है तो फिर जेल प्रशासन उसकी व्यवस्था करवाता है। खबर में आगे बढ़ने से पहले इस पोल पर अपनी राय दीजिए… आजम के करीबी आसिम राजा ने भी लगाए थे आरोप जानिए किस मामले में सजा काट रहे आजम… मोहम्मद आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ दो पैन कार्ड मामलों में दोषी करार दिए जा चुके हैं। रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोनों को सात-सात साल की सजा सुनाई थी। दोनों 17 नवंबर 2025 से रामपुर जिला जेल में बंद हैं। मुकदमा भाजपा विधायक आकाश सक्सेना की ओर से वर्ष 2019 में दर्ज कराया गया था। गलती पर गलती करते रहे आजम और अब्दुल्ला 23 जनवरी को शत्रु संपत्ति मामलों की सुनवाई
इधर, आज से जुड़े शत्रु संपत्ति के दो मामलों की एक साथ सुनवाई को लेकर अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया है। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में इन मामलों की सुनवाई 23 जनवरी को होनी है। ये मुकदमे 2019 में अजीमनगर थाने में दर्ज हुए थे, जिनमें जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ी शत्रु संपत्ति का आरोप है। अन्य मामलों में भी बढ़ सकती हैं मुश्किलें
इसके अलावा क्वालिटी बार कब्जा मामले में भी सुनवाई जारी है। गुरुवार को इस केस में गवाह गगन अरोड़ा अदालत में पेश हुए थे। आने वाले दिनों में इन मामलों की सुनवाई आजम की कानूनी और राजनीतिक स्थिति को और जटिल बना सकती हैं। भाजपा नेता आकाश सक्सेना को जानिए आजम की विधायकी जाने के बाद रामपुर शहर सीट पर 5 दिसंबर, 2022 को उपचुनाव हुए थे। 7 दिसंबर को रिजल्ट घोषित हुआ। इसमें भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने आजम के करीबी आसिम रजा को 25,703 वोटों से हरा दिया। इससे पहले भी आकाश सक्सेना रामपुर विधानसभा सीट से 2022 में आजम के खिलाफ चुनाव लड़े थे, लेकिन वो हार गए थे। आकाश अब तक 43 मामलों में आजम के खिलाफ सीधे पक्षकार हैं। आकाश सक्सेना पेशे से व्यवसायी और पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना के बेटे हैं। ————————————— ये खबर भी पढ़िए… मायावती को धमकाने पर राहुल गांधी- उदित राज को नोटिस:बदायूं कोर्ट में तलब; पूर्व सांसद ने कहा था- गला घोंटने का वक्त आया कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. उदित राज के खिलाफ गुरुवार को बदायूं कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। उदित राज ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। ADJ और पॉक्सो एक्ट के स्पेशल जज पूनम सिंघल ने दोनों नेताओं को यह नोटिस भेजा है। 29 जनवरी को अपना पक्ष रखने को कहा गया है। पढ़ें पूरी खबरें…