मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ममता बोलीं- प्रधानमंत्रीजी शाह को कंट्रोल कीजिए; भारत पर 500% टैरिफ लगा सकते हैं ट्रम्प; UP में दलित लड़की को उठाया, मां की हत्या

नमस्कार, कल की बड़ी खबर TMC आईटी सेल के हेड प्रतीक जैन के घर पर ED की रेड से जुड़ी रही। इस दौरान CM ममता बनर्जी जबरन घुसकर कुछ फाइलें ले गईं। वहीं, भारत पर ट्रम्प 500% टैरिफ लगा सकते हैं। यूपी में दबंग एक दलित लड़की को उठा ले गया। उसने लड़की की मां की हत्या कर दी। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. ममता बोलीं- प्रधानमंत्री जी होम मिनिस्टर को कंट्रोल कीजिए, TMC आईटी सेल इंचार्ज के घर-ऑफिस पर पड़े थे छापे ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में TMC आई सेल के इंचार्ज प्रतीक जैन के ऑफिस और घर पर छापा मारा। कोलकाता में 6 और दिल्ली में 4 ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान ममता बनर्जी प्रतीक के घर में जबरन घुसीं और कई जरूरी फाइलें ले गईं। फिर ऑफिस में जबरन घुसकर अहम सबूत अपने साथ ले गईं। ये आरोप जांच एजेंसी ने लगाया है। ममता बोलीं- यह घटिया कार्रवाई शाह करवा रहे: CM ममता ने कार्रवाई को BJP की साजिश बताया। उन्होंने PM मोदी से कहा कि प्रधानमंत्री जी, कृपया अपने गृह मंत्री को कंट्रोल कीजिए। अगर आप (BJP) हमसे लड़ नहीं सकते, तो आप बंगाल क्यों आ रहे हैं? हमें लोकतांत्रिक तरीके से हराइए। आप हमारी एजेंसियों का इस्तेमाल हमारे कागजात, हमारी रणनीति, हमारे वोटर्स, हमारे डेटा, हमारे बंगाल को लूटने के लिए कर रहे हैं। ऐसी में आपकी सीटें घटकर जीरो हो जाएंगी। मामला हाईकोर्ट पहुंचा, आज सुनवाई: सबूतों से छेड़छाड़ के मामले में ED ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उधर, प्रतीक जैन ने भी सर्च की वैधता को चुनौती दी है। पढ़ें पूरी खबर… 2. भारत पर 500% टैरिफ लगा सकता है अमेरिका, रूस के खिलाफ प्रतिबंधों से जुड़े बिल को ट्रम्प की मंजूरी अमेरिका अब भारत पर 500% टैरिफ लगा सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ‘सैंक्शनिंग रशिया एक्ट 2025’ बिल को मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बिल में रूस से तेल खरीदने वाले देशों खासकर भारत, चीन और ब्राजील पर 500% तक टैरिफ लगाने का प्रावधान है। ट्रम्प का मकसद: अमेरिका उन देशों पर दबाव बनाना चाहता है, जो यूक्रेन युद्ध के बीच रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीद रहे हैं। अमेरिका का आरोप है कि इससे रूस को युद्ध लड़ने में मदद मिल रही है। दरअसल, अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की वजह से भारत पर कुल 50% का लगा दिया है। पढ़ें पूरी खबर… 3. मेरठ में मां की हत्या करके दलित बेटी उठा ले गया दबंग, लोगों ने एम्बुलेंस तोड़ी, आरोपी का परिवार भागा यूपी के मेरठ में दबंग कंपाउंडर ने एक दलित महिला की हत्या कर दी। फिर उसकी बेटी को उठा ले गया। आरोपी राजपूत है। पुलिस परिवार को बिना बताए डेड बॉडी अस्पताल से सीधे पोस्टमॉर्टम हाउस ले जा रही थी। लेकिन इसकी भनक लोगों को लग गई। उन्हें एम्बुलेंस को रोक लिया। तोड़फोड़ कर दी। आरोपी के दादा-दादी हिरासत में: आरोपी और दलित परिवार एक ही गांव के हैं। आरोपी के दादा-दादी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जबकि मां-पिता और भाई फरार हो गए हैं। गांव में तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात है। सपा-कांग्रेस और भीम आर्मी ने सरकार पर निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर… 4. सुप्रीम कोर्ट बोला- कुत्ते इंसानी डर पहचानते हैं, इसलिए काटते हैं, वकील बोले- देश में सिर्फ 5 सरकारी शेल्टर सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों पर लगातार दूसरे दिन ढाई घंटे सुनवाई हुई। कोर्ट ने कुत्तों के बिहेवियर को लेकर चर्चा की। जस्टिस नाथ ने कहा कि कुत्ते इंसानों का डर पहचान लेते हैं इसलिए काटते हैं। इस पर एक वकील (कुत्तों के फेवर वाले) ने इनकार किया। फिर जस्टिस ने कहा- अपना सिर मत हिलाइए, ये बात मैं पर्सनल एक्सपीरियंस से बोल रहा हूं। वकील बोले- इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत: याचिकाकर्ता के वकील ने तर्क दिया कि देश में सिर्फ 5 सरकारी शेल्टर हैं, हमे इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है। मामले में आज लगातार तीसरे दिन सुनवाई होगी। पिछले 7 महीनों में छह बार सुनवाई हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर… 5. तिलक वर्मा की सर्जरी हुई, 3 न्यूजीलैंड टी-20 से बाहर; BCCI ने कन्फर्म किया एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत को चैंपियन बनाने वाले तिलक वर्मा की सर्जरी हुई है। एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत को चैंपियन बनाने वाले तिलक वर्मा की सर्जरी हुई है। इस वजह से वे न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के शुरुआती 3 मुकाबलों नहीं खेल पाएंगे। BCCI ने इसकी जानकारी दी है। सीरीज 21 जनवरी से शुरू होगी। एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाया था: एशिया कप फाइनल में तिलक ने नाबाद 69 रन की शानदार पारी खेली थी और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 7 जनवरी को टेस्टिकुलर टॉर्शन की समस्या की वजह से उन्हें तेज दर्द हुआ था। जांच के बाद उनकी सर्जरी की गई थी। पढ़ें पूरी खबर… 6. बृजभूषण को बर्थडे पर मिला लंदन का घोड़ा, कीमत ढाई करोड़, 5 लाख लोगों ने खाया खाना पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने अपने 69वें बर्थडे पर शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने ऐसा पहली बार किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें दिल खोलकर गिफ्ट दिए। लंदन से लाया गया ढाई करोड़ का घोड़ा गिफ्ट में मिला। यह घोड़ा हरियाणा के रवि सिंह चौहान और उनकी पत्नी अनीता चौहान ने गिफ्ट किया। 100 गाड़ियों का काफिला लेकर चले: बृजभूषण 100 गाड़ियों के काफिले के साथ गोंडा के नंदिनी निकेतन पहुंचे। पूरे रास्ते वह खुली कार में हाथ हिलाते रहे। 10 किमी की दूरी में जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। इस दौरान बुलडोजर से फूल भी बरसाए गए। पढ़ें पूरी खबर… 7. चांदी ₹12 हजार गिरकर ₹2.36 लाख किलो पर आई; सोना ₹902 सस्ता हुआ सोने-चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली। चांदी एक दिन में 12,174 रुपए गिरकर 2,35,826 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं, सोना 902 रुपए गिरकर 1,35,773 रुपए पर पहुंच गया है। सोने-चांदी में प्रॉफिट बुक कर रहे निवेशक: केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि चांदी के रेट कल ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे ऐसे में कई निवेशक प्रॉफिट बुक कर रहे हैं। इससे आज चांदी के दाम में बढ़ी गिरावट है। वहीं सोने में भी निवेशक प्रॉफिट बुक कर रहे हैं। हालांकि ये गिरावट लंबी नहीं चलेगी। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… जापान में 243 किलो की मछली ₹29 करोड़ में बिकी जापान में 243 किलो की ब्लूफिन टूना फिश 29 करोड़ रुपए में बिकी। इसे मशहूर कंपनी कियोमुरा कॉर्पोरेशन के मालिक कियोशी कियोमुरा ने खरीदा है, वो जापान में ‘टूना किंग’ के नाम से जाने जाते हैं, जो हर साल ऊंची बोली लगाने के लिए मशहूर हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों के रुके हुए इनकम सोर्स दोबारा शुरू होंगे। सिंह राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…