यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:दलित युवती के अपहरण पर बवाल; बृजभूषण ने मुस्लिम बच्चों के साथ केक काटा; दरोगा बोली- पति तेजाब से मार देगा

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मेरठ में मां की हत्या के बाद बेटी को अगवा किए जाने लेकर है। वहीं, दूसरी खबर यूपी में पहली ई-व्हीकल फैक्ट्री के उद्घाटन से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- मेरठ में दलित बेटी का अबतक पता नहीं, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली मेरठ में मां की हत्या कर अगवा की गई दलित युवती का 36 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी पता नहीं चल सका। गुरुवार को आरोपी ने मां की हत्या कर लड़की का अपहरण कर लिया था। गांव जा रहे विधायक अतुल प्रधान से धक्का-मुक्की हुई, धरना दिया। गांव में तनाव, फोर्स तैनात। अखिलेश यादव, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने फोन पर परिजन से बात की। सरकार और सपा ने आर्थिक मदद की है। पढ़ें पूरी खबर 2- राजनाथ बोले- योगी अर्थशास्त्र के भी मास्टर, यूपी की पहली ई-बस फैक्ट्री शुरू यूपी की पहली ई-व्हीकल फैक्ट्री के इनॉगरेशन में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- योगी जी राजनीति ही नहीं, अर्थशास्त्र के भी मास्टर। कैसे इन्वेस्टमेंट लाना अच्छी तरह से मालूम है। उन्होंने, योगी और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के साथ फैक्ट्री का उद्घाटन किया। लखनऊ में 70 एकड़ फैक्ट्री बनी है। शुरुआती चरण में हर साल 2,500 इलेक्ट्रिक बस बनाई जाएंगी, फिर 5000 किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर 3- KGMU में अपर्णा यादव के समर्थकों ने VC का गेट तोड़ा, लगे जय श्रीराम के नारे KGMU में अपर्णा यादव समर्थकों के साथ जबरदस्ती घुसी। जय श्रीराम के नारे लगे। VC चैंबर बंद था तो समर्थकों ने धक्का देकर सिटकनी तोड़ दी। चैंबर का कंप्यूटर गिर गया। वहां उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस किया। जाने के बाद केजीएमयू डॉक्टर्स और वीसी वहां इकट्‌ठा हुए। VC बोलीं- ऐसे माहौल में काम कर पाना नामुमकिन। KGMU परिवार पीस मार्च निकालेगा और जरूरत पड़ी तो बायकॉट करेंगे। पढ़ें पूरी खबर 4- यूपी में मौसम पलटा, मथुरा में ओले गिरे-गाजियाबाद में बूंदाबांदी यूपी में अचानक मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार सुबह-सुबह मथुरा में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। गाजियाबाद और नोएडा में भी बूंदाबांदी हुई। बर्फीली हवाओं के साथ हुई बारिश ने ठंड और बढ़ा दी। काशी में ठंड का 22 साल का रिकॉर्ड टूटा। 35 जिले घने कोहरे की चपेट में रहे। 70 ट्रेनें लेट रहीं। 20 से ज्यादा फ्लाइट्स भी लेट। मौसम विभाग के अनुसार, 11 जनवरी से कोहरे में कमी आने की संभावना। पढ़ें पूरी खबर 5- केशव बोले- कई सपा विधायक टच में, आगरा में भाषण देते समय बिजली हुई गुल आगरा में डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- सपा विधायक हमारे टच में, हम लेना नहीं चाहते, समाजवादी पार्टी में अकाल पड़ा है। उनके विधायक भाजपा में आना चाहते हैं। जनचौपाल के दौरान बिजली गुल हो गई। करीब 15 मिनट तक मंच पर खड़े रहे। जनरेटर शुरू होने के बाद उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा- बिजली विभाग ने गड़बड़ कर दी। अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर अब 8 अहम खबरें… 6- अमिताभ ठाकुर को वाराणसी कोर्ट से मिली जमानत, रिहाई पर संकट बरकरार वाराणसी में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जमानत मिल गई है। जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत ने 50-50 हजार के दो जमानतदार और बांड पर उनको रिहा करने का आदेश दिया। हालांकि, उनकी रिहाई देवरिया कोर्ट से जमानत मिलने पर ही हो सकेगी। फिलहाल, लखनऊ पीजीआई में एडमिट हैं। मंगलवार जेल में तबीयत बिगड़ गई थी। देवरिया से गोरखपुर, फिर लखनऊ शिफ्ट किया गया। पढ़ें पूरी खबर 7- माघ मेले में काला चश्मा पहनकर निकले सतुआ बाबा, लुक्रेशिया ने हिंदू धर्म अपनाया माघ मेले में काला चश्मा पहने सतुआ बाबा ने शोभा यात्रा निकाली। उनके साथ करीब 100 साधु-संत हाथ में तलवार और त्रिशूल लिए निकले। विदेशी श्रद्धालु भी संगम पहुंच रहे। 22 साल की लुक्रेशिया इटली से आई हैं। उन्होंने सनातन धर्म अपनाया, मंत्र सीख रहीं। मेले में मलाइका अरोड़ा की फोटो वाली टी-शर्ट पहन 50 लोग दातून ब्वॉय के साथ थार से दातून बेच रहे। रोज 10 लाख डुबकी लगा रहे। पढ़ें पूरी खबर 8- हापुड़ में पत्नी को पढ़ा-लिखा दरोगा बनवाया, उसी ने कराई FIR हापुड में पत्नी को पढ़ा-लिखाकर दरोगा बनवाने वाले शख्स पर एफआईआर दर्ज की गई है। दरोगा पत्नी ने ही पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराई है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले 10 लाख रुपए और कार की मांग कर रहे थे। तेजाब फेंकने की धमकी दे रहे। पति बोला- मजदूरी करके पैसे जुटाए, उसे दरोगा बनवाया। दोनों ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। पढ़ें पूरी खबर 9- अजय राय बोले- ED और CBI मोदी-शाह के तोते, ममता पर बीजेपी दबाव बना रही यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बोले-अमित शाह और पीएम मोदी ने तोते की तरह ED और CBI को कैद कर रखा है। जब चाहते हैं, वे पिंजड़ा खोलकर तोता उड़ा देते। जहां चुनाव होता है वहां केंद्र की सरकार ईडी और सीबीआई को सक्रिय कर देती है। ममता बनर्जी पर दबाव बनाया जा रहा। उनके खिलाफ साजिश रची जा रही। दरअसल, कोलकाता में I-PAC ऑफिस पर ED ने छापेमारी की थी। 10- बृजभूषण ने मुस्लिम बच्चों को खिलाया केक, रितेश्वर महाराज ने राइफल से साधा निशाना गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जन्मदिन पर मुस्लिम बच्चों के साथ केक काटा। खुली गाड़ी के बोनट पर बैठाकर केक खिलाया। राष्ट्र कथा खत्म होने के बाद रितेश्वर महाराज पूर्व सांसद के घर पहुंचे। वहां उन्होंने जनता दरबार और अस्तबल भी देखा। घोड़ों को गुड़ खिलाया। विधायक प्रतीक उनको शूटिंग रेंज लेकर पहुंचे। उन्होंने बंदूक थामी और दो-तीन राउंड फायरिंग कर निशाना लगाया। पढ़ें पूरी खबर 11- सोनभद्र में सपा विधायक को घर के बगल में दफनाया गया, राज्यमंत्री ने कंधा दिया सोनभद्र में सपा विधायक विजय सिंह गोंड का अंतिम संस्कार किया गया। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। सपा नेताओं के अलावा यूपी सरकार के राज्यमंत्री संजीव गौंड़, छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री राम विचार नेताम भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। मंत्री गौड़ ने विधायक के बेटों के साथ अर्थी को कंधा दिया। हजारों लोग उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे। उनको घर के बगल में ही दफनाया गया। पढ़ें पूरी खबर 12- कानपुर में रिटायर JE का 15 दिन शव सड़ता रहा, पत्नी-बेटियां नहीं आईं कानपुर में सिंचाई विभाग से रिटायर जेई का शव 15 दिनों तक कमरे में सड़ता रहा। उनके मौत की जानकारी किसी को नहीं हुई। पत्नी और दो बेटियां उनसे अलग होकर वाराणसी में रहती थीं। बोलचाल तक बंद थी। 8 जनवरी को बहन, जेई के घर पहुंचीं। बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो शव पड़ा मिला। परिजन ने पत्नी को कॉल किया लेकिन वह नहीं आई। पढ़ें पूरी खबर 13- आजम खान रामपुर जेल में जमीन पर सो रहे, पत्नी बोलीं- साहब को बेड तक नहीं दिया रामपुर जिला जेल में बंद सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान से पत्नी तंजीन फातिमा मिलने पहुंचीं। मुलाकात के बाद बाहर आते ही उन्होंने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। कहा- आजम साहब को कई दिनों से सर्दी-जुकाम और बुखार है। इसके बावजूद उन्हें बेड तक नहीं दिया गया। कड़ाके की ठंड के बीच वह जमीन पर सोने को मजबूर हैं। नियमों के तहत ‘ए-श्रेणी’ की सुविधाएं मिलनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर खबर जो हटकर है… 14- हाथियां पहन रहीं कंबल, रोजाना बॉडी मसाज कड़ाके की ठंड में बुजुर्ग हाथियों के लिए कंबल का इंतजाम किया गया है। उनको कंबल पहनाया जा रहा। रोजाना तेल की मालिश की जा रही। उनके बाड़ों में हैलोजन लैंप और तिरपाल की चादरें लगाई गईं हैं। खाने में लौंग, हल्दी, अदरक, लहसुन, काला नमक, अजवाइन और हींग आदि का स्पेशल मिक्सचर गुड़ और घी के साथ दिया जा रहा। पढ़ें पूरी खबर कल क्या रहेगा खास… 15- योगी माघ मेला में करेंगे गंगा पूजन योगी आदित्यनाथ माघ मेला में जाएंगे। वह संगम पर गंगा पूजन और आरती करेंगे। साथ ही मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी के प्रमुख स्नान पर्वों की तैयारियों का जायजा भी लेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…