फर्रुखाबाद जनपद के याकूतगंज रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक अज्ञात युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। यह घटना कानपुर-कासगंज रेलवे मार्ग पर याकूतगंज रेलवे स्टेशन के पास हुई। युवक मालगाड़ी की चपेट में आने से कट गया, जिससे उसकी जान चली गई। फतेहगढ़ कोतवाल रणविजय सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। युवक ने लाल बनियान और नीला लोअर पहना हुआ था। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल मृतक युवक की पहचान कराने में जुटी है। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। यह घटना फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित याकूतगंज हाल्ट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के पास की है।